न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। मल्टीपल स्क्लेरोसिस से 15 सालों से जूझ रही अंजू भाटिया ने भी कोविडकाल के बाद पहली बार आयोजित हुई ड्रिंकरी 51 की वैक्सीनेशन पार्टी में हिस्सा लिया।अंजू भाटिया दरअसल ऑटो इममुन डिसॉर्डर मल्टीपल स्क्लेरोसिस से पीड़ित हैं। वह लगभग पिछले 15 सालों से इस बीमारी से जूझ रही हैं, लेकिन उन्होंने इस बीमारी पर काबू पा लिया है। अब वह मल्टीपल स्क्लेरोसिस के अपने साथ पीजीआई में उपचाराधीन मरीजों के लिए एक उदाहरण बन के खड़ी हुई हैं। कैसे योगासनों की मदद से वह दोबारा अपने पैरों पर खड़ी हुईं और तो और कोविडकाल में भी अंजू डर कर बैठीं नहीं, बल्कि घर के आसपास के सीनियर सिटीजन की मदद को जारी रखा। फिर चाहे उन्हें बैंक पर लेकर जाना हो या शॉपिंग करने की मदद या कहीं उनको अस्पताल लेकर जाना हो,उन्होंने मदद करने में किसी प्रकार की कमी नहीं बरती।