Home haryana अब पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ा तो लग सकता है 5 हजार रुपए का जुर्माना, डीएमसी गोगिया ने दिए आदेश

अब पालतू पशुओं को सड़कों पर छोड़ा तो लग सकता है 5 हजार रुपए का जुर्माना, डीएमसी गोगिया ने दिए आदेश

by ND HINDUSTAN
0 comment

सडकों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं पर अंकुश लगाने का लिया निर्णय

नगर परिषद थानेसर ने नियुक्त की 2 टीमें, लोगों को दिया 3 दिन का समय

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त भारत भूषण गोगिया ने कहा कि अब घर के पशुओं को बेसहारा सड़कों पर छोड़ा तो 5 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। इसके लिए नगरवासियों को 3 दिन का समय दिया गया है। अगर इस समय अवधि में लोगों ने प्रशासन के आदेशों की पालना नहीं की तो नगर परिषद की तरफ से आवश्यक कार्यवाही भी शुरू कर दी जाएगी। डीएमसी भारत भूषण गोगिया ने सोमवार को बातचीत करते हुए कहा कि शहर में अधिकत्तर लोग अपने पालतु पशुओं को बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते है और शाम को फिर दूध निकालने के बाद घर से निकालने के कुछ तथ्य सामने आए है। इन लोगों के कारण शहर में लगातार बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ रही है, हालांकि नगर परिषद प्रयास कर रहा है कि बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं तक पहुंचाया जाए।

नगर परिषद ने एक प्राथमिक सर्वे में पाया है कि अधिकतर बेसहारा पशु लोगों के पालतु पशु है अगर इन पशुओं को घर में ही बांध लिया जाए तो पशुओं की संख्या एक दम कम हो जाएगी। उन्होंने कहा कि इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए नगरपरिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है कि बेसहारा पशुओं को गौशालाओं तक पहुंचाया जाए और पालतु पशुओं की पहचान और लोगों की सूचि तैयार करने के लिए बकायदा 2 टीमों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। नगरपरिषद ने लोगों को 3 दिन का समय दिया है कि इस समय अवधि के अंदर लोग अपने पशुओं को घर में ले आएं अगर इस समय अवधि के बाद कोई भी पालतु जानवर सडकों पर नजर आया तो सम्बन्धित व्यक्ति पर 5 हजार रुपए जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए अपना सहयोग दें। क्योंकि लोगों के सहयोग के बिना यह संभव नहीं हो पाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?