Home haryana नाबालिग का अपहरण करने पर पोस्को एक्ट में दो युवक नामजद

नाबालिग का अपहरण करने पर पोस्को एक्ट में दो युवक नामजद

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

जींद। नाबालिगा का अपहरण करने की कोशिश करने के आरोप में सदर थाना पुलिस ने 2 युवकों के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय भतीजी के पास धनाना गांव का रोहित और मनजीत आते हैं।

28 अगस्त दोपहर करीब अढ़ाई बजे उन्होंने शादी करने का झांसा देकर गांव से उसकी भतीजी का अपहरण करने की कोशिश की। जब उन्होंने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई। जांच अधिकारी एसआई प्रेम कुमारी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में उक्त दोनों युवकों को नामजद कर पोक्सो एक्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?