Home Kurukshetra News सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है…भजन पर झूमे श्याम प्रेमी

सांवरे की महफ़िल को सांवरा सजाता है…भजन पर झूमे श्याम प्रेमी

by ND HINDUSTAN
0 comment

-समस्त श्यामप्रेमी परिवार द्वारा 279वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार कुरुक्षेत्र द्वारा मंगलवार देर सांय नया बस स्टैंड के शिव मंदिर में 279वां श्री श्याम ताली कीर्तन आयोजित किया गया।श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि इस मंदिर में श्री श्याम ताली कीर्तन प्रत्येक मंगलवार देर सांय 7:30 से रात्रि 9:30 बजे तक चलता है।कार्यक्रम में गायक हर्ष गोयल व साथियों गौरव गुप्ता, मोहित तायल, पंकज शर्मा सहित श्याम प्रेमियों ने बारी बारी से भजन सुनाए।खाटू श्याम कथा में बताया गया कि खाटू श्याम जी हारे के सहारे के नाम से जगत में विख्यात हैं। दिनोंदिन श्याम प्रेमियों की संख्या बढ़ती जा रही है,जगह-जगह श्याम जी का प्रचार-प्रसार हो रहा है।

कीर्तन में प्रयास यह रहता है कि सभी भक्तों को भजन गाने का मौका मिल सके। सजा दो घर को गुलशन सा मेरे प्रभु श्याम आये हैं…..,सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है……, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…, मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है, जिनमें हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ…, सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया…और तेरे प्रभु जानते हैं बात घट घट की….इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमियों ने कीर्तन किया।

भजनों के पश्चात श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इस दौरान प्रसाद की सेवा श्याम लाल गुप्ता व राम शरण अग्रवाल परिवार की तरफ से रही।श्याम आरती में अरुण गोयल,दिनेश गोयल,सुरेंद्र काठपाल,अनिल मित्तल,संजय चौधरी,सुमित सिंगला,योगेंद्र अग्रवाल,अजय गुप्ता,आशीष गोयल,आशु मित्तल,राकेश शर्मा,शिवाय शर्मा,सचिन,पंकज सिंगला,अशोक ग्रोवर, रितेश शर्मा,जतिन,शोभित,अनिरुध, अनुज सिंगला, रविश,सतपाल बंसल,शिवम गोयल, साहिल गोयल,वरुण गोयल,कविता गोयल, रीटा गोयल, इंदु गोयल, मीनू गोयल,सुषमा अग्रवाल,झलक,स्वीटी मित्तल और परमजीत कौर सहित अन्य शामिल रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?