Home haryana दिग्विजय का चढूनी से सवाल, ऐलनाबाद उपचुनाव से क्यों नहीं करते मिशन पंजाब की शुरुआत ?

दिग्विजय का चढूनी से सवाल, ऐलनाबाद उपचुनाव से क्यों नहीं करते मिशन पंजाब की शुरुआत ?

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हरियाणा

चंडीगढ़। जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने गुरनाम सिंह चढूनी पर तीखी टिप्पणी करते हुए चढूनी से पूछा है कि वे ऐलनाबाद उपचुनाव से अपने ‘मिशन पंजाब’ की शुरुआत क्यों नहीं कर रहे है? उन्होंने सुझाव दिया कि तथाकथित नेता गुरनाम सिंह ऐलनाबाद का उपचुनाव लड़े ताकि उन्हें अपने अस्तित्व का पता चले। दिग्विजय ने यह भी कहा कि अगर गुरनाम सिंह चढूनी को राजनीति करने का इतना ही शौक है तो वे खुद की पार्टी बनाएं, ना कि कांग्रेस के साथ मिलकर किसानों को ढाल बनाकर ओछी राजनीति करें।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि ‘मिशन पंजाब’ की बात करने वाले गुरनाम सिंह चढूनी जैसे तथाकथित नेताओं के लिए ऐलनाबाद उपचुनाव सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि अगर चढूनी इतना ही दम रखते है तो ऐलनाबाद के मैदान में उतरे और खुद को आजमाएं, अपने आप दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

जेजेपी प्रधान महासचिव ने चढ़ूनी को कांग्रेस का एजेंट बताया और कहा कि गुरनाम सिंह में खुद चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है क्योंकि उनके सारे राजनीतिक फैसले कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता लेते है। दिग्विजय ने कहा कि ऐसे लोगों का न तो किसानी से और ना ही किसानों के हितों से कोई वास्ता है। उन्होंने कहा कि चढूनी कांग्रेस के इशारों पर भोले-भाले किसानों को बरगला कर प्रदेश में लगातार माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसानों को ऐसे तथाकथित नेताओं से बचने की आवश्यकता है। दिग्विजय ने कहा कि धीरे-धीरे किसानों को भी सब पता चल रहा है कि आज कौन उनके हित में काम करके उन्हें मजबूत बना रहा है और कौन उन्हें धोखे में रखकर अपने स्वार्थ के लिए किसानों के नाम पर राजनीति करना चाह रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?