कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र की ब्रहमसरोवर परिसर में स्थित 20 दुकानों व नरकातारी तीर्थ पर नवनिर्मित 1 दुकान को 7 जुलाई 2021 को को प्रात: 11 बजे केडीबी कार्यालय में 5 वर्ष की समयावधि के लिए खुली बोली द्वारा लाईसैंस पर दिया जाएगा। लाईसैंस बोली की विस्तृत शर्ते किसी भी कार्य दिवस को केडीबी कार्यालय में देखी जा सकती है। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 98969-52610 पर सम्पर्क किया जा सकता है। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सीईओ अनुभव मेहता ने दी है।