Home Kurukshetra News पीएम मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख एवं लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत रत्न नानाजी देशमुख एवं लोक नायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा हैः “महान दूरद्रष्टा भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर शत-शत प्रणाम। हमारे गांवों के विकास और मेहनतकश किसानों को शक्तिसम्पन्न बनाने के लिये उन्होंने स्वयं को समर्पित कर दिया था। वर्ष 2017 में नानाजी की जन्मशती के अवसर पर मैं अपना एक व्याख्यान साझा कर रहा हूं। 

अपने दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा है कि “लोकनायक जयप्रकाश नारायण का व्यक्तित्व शानदार था और वे भारतीय इतिहास पर अमिट छाप छोड़ गये हैं। उन्होंने लोक कल्याण के लिये खुद को समर्पित कर दिया था और भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिये सबसे आगे रहे। हमें उनके आदर्शों से गहरी प्रेरणा मिलती है।”

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?