Home Kurukshetra News पिछले 24 घंटे में 13,058 नए मामले सामने आये, जो बीते 231 दिन में सबसे कम आंकड़ा

पिछले 24 घंटे में 13,058 नए मामले सामने आये, जो बीते 231 दिन में सबसे कम आंकड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 98.67 करोड़ कोविड रोधी टीके लगाए जा चुके हैं।। पिछले 24 घंटे में 13,058 नए मामले सामने आये, जो बीते 231 दिन में सबसे कम आंकड़ा है।स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.14% है; मार्च 2020 के बाद से यह उच्चतम दर है। पिछले 24 घंटों में 19,470 कोविड रोगी ठीक हुए; स्वस्थ होने वालों की संख्या अब तक 3,34,58,801 हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या कुल मरीजों का 1% से भी कम हिस्सा है, वर्तमान में यह 0.54% है; जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। वर्तमान में देश में कोविड रोगियों की संख्या 1,83,118 है; यह संख्या पिछले 227 दिनों में सबसे न्यूनतम है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर बीते 116 दिनों से (1.36%) 3% से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर पिछले 50 दिनों से (1.11%) 3% से नीचे बनी हुई है। अब तक 59.31 करोड़ कोविड नमूनों की जांच हो चुकी है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?