एक अप्रैल को आयोजित होगा परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम
न्यूज़ डेक्स संवाददाता
रोहतक। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने जिला के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम से जुडऩे का आह्वान किया है और कहा कि यह कार्यक्रम उनके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। परीक्षा पे चर्चा का पांचवां संस्करण 1 अप्रैल 2022 को प्रात: 11 नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि दूरदर्शन (डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया) रेडियो चैनल, टीवी चैनलों, इडुमिनोफ इंडिया के यू ट्ïयूब चैनल्स सहित डिजिटल मीडिया, नरेंद्रमोदी पीएमओइंडिया, पीआईबीइंडिया, दूरदर्शन नेशनल, माईजीओवीइंडिया, डीडी न्यूज, राज्य सभा टीवी व श्याम प्रभा पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा में तनाव को दूर करने के तरीके पर अपनी मन की बात को साझा करेंगे।कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों को परीक्षा से संबंधित टिप्स देते हैं। साथ ही उन्हें परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने की सलाह भी दी जाती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यही है कि विद्यार्थी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विद्यार्थियों का मनोबल भी इस चर्चा में बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से देश-विदेश के करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक व अभिभावक जुड़ेंगे।