Home Kurukshetra News प्रसार भारती अभिलेखागार ने प्रधानमंत्री संग्रहालय को जीवंत किया, दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, अखबारों की कतरनें,इंटरव्यू और मूल लेखन शामिल

प्रसार भारती अभिलेखागार ने प्रधानमंत्री संग्रहालय को जीवंत किया, दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, अखबारों की कतरनें,इंटरव्यू और मूल लेखन शामिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स इंडिया

दिल्ली। जिस महान राष्ट्रीय कार्य में योगदान देना एक सम्मान की बात थी, भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की 131वीं जयंती पर 14 अप्रैल, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए प्रधानमंत्री संग्रहालय के विकास में प्रसार भारती अभिलेखागार ने अपनी ओर से इसे कर दिखाया। यह संग्रहालय देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगदान के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए समर्पित है।

प्रसार भारती अभिलेखागार ने ऐतिहासिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक महत्व की दुर्लभ सामग्री के खजाने के रूप में, लगभग 206 घंटे ऑडियो और 53 घंटे की वीडियो सामग्री प्रदान करके अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इसमें संविधान सभा को संबोधन (ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी), प्रथम स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम प्रसारण, शपथ-ग्रहण समारोह, परमाणु ऊर्जा संस्थापना का उद्घाटन और प्रथम परमाणु रिएक्टर की शुरुआत, आपातकाल की घोषणा, संयुक्त राष्ट्र महासभा, गुटनिरपेक्ष सम्मेलन को संबोधन, दिल्ली मेट्रो का उद्घाटन आदि अनेक संबोधन शामिल हैं। 1940 के दशक से लोक प्रसारक के पास विशेष रूप से उपलब्ध इन अनमोल रिकॉर्डिंग को प्रसार भारती द्वारा जनहित में संरक्षित और डिजिटाइज किया गया था।

यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए एक महान ज्ञान केंद्र होगा, क्योंकि यह भारत के सभी प्रधानमंत्रियों के जीवन और योगदान को प्रदर्शित करेगा। यह संग्रहालय 10,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है। इसमें भारत के सभी प्रधानमंत्रियों से संबंधित प्रदर्श रखे गए हैं, जिनमें दुर्लभ तस्वीरें, भाषण, वीडियो क्लिप, समाचार पत्र की कतरनें, साक्षात्कार और मूल लेखन शामिल हैं। यह संग्रहालय वर्चुअल रियलिटी, ऑगमेंटेड रियलिटी और इंटरैक्टिव स्क्रीन जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से आकर्षक तरीके से जानकारी प्रदान करता है। प्रसार भारती अभिलेखागार द्वारा संग्रहालय को दी गई रिकॉर्डिंग की सूची यहां दी गई है, जो संग्रहालय में आने की रुचि को और बढ़ाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?