हरीश रावत और अंबिका सोनी पर खुल कर दहाड़े सुनील जाखड़
राहुल गांधी को नहीं है दोस्त और दुश्मन की पहचान-सुनील जाखड़
न्यूज डेक्स पंजाब
चंडीगढ़।देश दुनिया में झीलों की नगरी कहे जाने वाले राजस्थान के उदयपुर में राष्ट्रीय कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है,मगर इसी बीच सुनील जाखड़ के पार्टी छोड़ने की घोषणा ने पंजाब कांग्रेस के लिए चिंता का पहाड़ खड़ा कर दिया है।राजनीतिक पंडित इसे कांग्रेस को बड़ा झटका बता रहे हैं। फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं और संगठन की असफलता की कहानी भी इसी के साथ बयान कर चुके हैं।
सुनील जाखड़ ने संगठन को लेकर शीर्ष नेतृत्व और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कि हरीश रावत के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी पर भड़ास निकाली है। उन्होंने तो यहां तक कहा कि राजनीति सारे देश में कर लीजिएगा, मगर पंजाब को बक्श दीजिए। जाखड़ ने ना इधर की ना उधर सीधे निशाना अंबिका सोनी पर साधते हुए कहा कि पंजाब में कांग्रेस का बेड़ागर्क करने में दिल्ली में बैठे वरिष्ठ नेताओं का बड़ा योगदान है। वह यहीं नहीं रुके और लगे हाथ गांधी परिवार के युवराज राहुल गांधी को भी लपेटे में लेते हुए कहा कि उन्हें आप दोस्त और दुश्मन की पहचान नहीं। वैसे पार्टी छोड़ने की घोषणा के साथ जाखड़ के मन की बात में सोनिया गांधी के प्रति उनका रवैया काफी नरम दिखा।