Home Kurukshetra News कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया विमोचन

कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया विमोचन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स हिमाचल

कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू में हिमतरू प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश के नवोदित कवियों द्वारा रचित इस कविता संग्रह का संपादन प्रसिद्ध कवि व विचारक गणेश गनी ने किया है।मुख्यमंत्री ने हिमतरू प्रकाशन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास राज्य के लेखकों को एक उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने संग्रह में प्रकाशित सभी कवियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रकाशन पाठकों को न केवल पढ़ने के लिए अच्छी कविताएं प्रदान करेगा, बल्कि नवोदित कवियों को अपने रचनात्मक कौशल को निखारने की भी प्रेरणा देगा।हिमतरू प्रकाशन के सचिव और संपादक किशन श्रीमान ने कहा कि इस संग्रह में हिमाचल प्रदेश के 38 युवा कवियों की कविताएं हैं।इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी और किशोरी लाल भी अन्य सहित उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?