Home haryana विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा में बाढडा-हंसावास खुर्द को दोबारा पंचायत बनाने की रखी मांग

विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा में बाढडा-हंसावास खुर्द को दोबारा पंचायत बनाने की रखी मांग

by ND HINDUSTAN
0 comment

घसौला में मेडिकल कॉलेज बनाएं और किसानों को सोलर के साथ बिजली कनेक्शन दें सरकार – नैना चौटाला

विधायक नैना चौटाला ने विधानसभा मानसून सत्र में क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया, सरकार से मांगा जल्द समाधान

न्यूज डेक्स संवाददाता

चरखी दादरी। बाढड़ा से जेजेपी विधायक नैना चौटाला ने हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र में क्षेत्र से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों को सदन में उठाते हुए प्रदेश सरकार से जल्द समाधान की मांग की है। नैना चौटाला ने बाढड़ा-हंसावास खुर्द को दोबारा ग्राम पंचायत का दर्जा देने, घसौला में मेडिकल कॉलेज बनाने, किसानों को सोलर के साथ-साथ बिजली कनेक्शन, जिले में जवाहर नवोदय स्कूल खोलने सहित हलके के महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रदेश सरकार का ध्यान केंद्रित करवाया। 

विधानसभा सत्र में बोलते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा को नगरपालिका का दर्जा देने से क्षेत्रवासी खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र घोषित होने से यहां के युवाओं को नौकरियों में मिलने वाला 10 प्रतिशत आरक्षण खत्म हो गया है। इसके साथ-साथ किसानों को मिलने वाली केसीसी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा भी अब नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा कई अन्य नए कर भी इस क्षेत्र में लागू हो गई है। इसके कारण लोगों में रोष है और अब ये लोग दोबारा से दोनों गांवों को ग्राम पंचायत का दर्जा देने की मांग कर रहे है। नैना चौटाला ने कहा कि विधायक होने के नाते वे मांग करती है कि बाढड़ा और हंसावास खुर्द को दोबारा से ग्राम पंचायत का दर्जा दिया जाए।

घसौला में बने दादरी जिले का प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि दादरी जिले में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है। विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की दादरी शहर के सेक्टर 10 व 11 में जमीन लेने के लिए विचार कर रही है और इसके लिए मेडिकल एजुकेशन विभाग को 281 करोड 72 लाख रुपए प्राधिकरण को देने है। नैना चौटाला ने कहा की दादरी शहर से मात्र तीन किलोमीटर पर स्थित गांव घसौला के पास 104 एकड़ पंचायती जमीन है और इसे गांववासी मेडिकल कॉलेज के लिए निशुल्क देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि गांव में 26 जुलाई को हुई ग्राम सभा की बैठक में निशुल्क जमीन देने के लिए एक प्रस्ताव भी ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। नैना चौटाला ने कहा कि यह जमीन हरियाणा के सबसे महत्वपूर्ण नए हाईवे 152-D के ऊपर स्थित है। इससे यहां मेडिकल कॉलेज निर्माण से प्रदेश वासियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार को लगभग 281 करोड़ रुपए की भी बचत भी होगी और यह धनराशि दादरी जिले के मेडिकल कॉलेज के निर्माण में खर्च की जा सकेगी।

किसानों को सोलर के साथ-साथ मिले बिजली के ट्यूबवेल कनेक्शन

विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा क्षेत्र पहले डार्क जोन के अन्तर्गत आता था और जिस कारण किसानों ने अपनी आवश्यकतानुसार सोलर ट्यूबवेल कनेक्शन ले लिए थे। उन्होंने कहा कि अब बाढड़ा डार्क जोन से बाहर है तो विभाग उन्हें बिजली के ट्यूबवेल कनेक्शन देने से मना कर रहा है। किसानों की समस्या को उठाते हुए विधायक नैना चौटाला ने कहा कि सोलर सिस्टम से किसानों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसलिए किसानों को तुरंत प्रभाव से बिजली के ट्यूबवेल कनेक्शन अलॉट करवाए जाए। 

इसके अलावा नैना सिंह चौटाला ने विधानसभा में जिले में प्रस्तावित जवाहर नवोदय स्कूल का निर्माण भी जल्द करवाने की भी मांग रखी। उन्होंने कहा कि दादरी जिले में शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए इस संस्थान का निर्माण शीघ्र करवाना बहुत जरूरी है और इसके लिए बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र की अनेक ग्राम पंचायतें निशुल्क जमीन देने के लिए भी तैयार है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?