Home Kurukshetra News शिक्षक विद्यार्थी रूपी नींव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य में सफलता रूपी भवन खड़ा करने में करता है सहायता-अजीत सिंह

शिक्षक विद्यार्थी रूपी नींव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य में सफलता रूपी भवन खड़ा करने में करता है सहायता-अजीत सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

शाहाबाद। आर्य पब्लिक स्कूल सूढपुर के प्रबंधक अजीत सिंह राणा ने कहा कि जिस तरह एक पक्की नींव ही ठोस और मजबूत भवन का निर्माण करती है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक विद्यार्थी रूपी नींव को सुदृढ़ करके उस पर भविष्य में सफलता रूपी भवन खड़ा करने में सहायता करता है। एक शिक्षक ही है जो मनुष्य को सफलता की बुलंदियों तक पहुंचाता है और जीवन में सही और गलत को परखने का तरीका बताता है। उन्होंने कहा कि एक बच्चे के जीवन में उसकी मां पहली गुरू होती है, जो उसे इस संसार से अवगत कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर शिक्षक होते है, जो उसे सांसारिक बोध कराते हैं। जिस प्रकार एक कुम्हार मिट्टी को बर्तन का आकार देता है, ठीक उसी प्रकार शिक्षक छात्र के जीवन को मूल्यवान बनाता है। स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी तनेजा ने कहा कि प्रत्येक वर्ष डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है और शिक्षकों के कारण ही समाज का विकास संभव है। इस अवसर पर हवन के उपरांत सभी छात्रों ने अपने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?