Home State News कांग्रेस के पास राष्ट्रहित के बारे में ना तो नीति और ना नीयत:कटारिया

कांग्रेस के पास राष्ट्रहित के बारे में ना तो नीति और ना नीयत:कटारिया

by ND HINDUSTAN
0 comment

राहुल गांधी का हरियाणा दौरा फ्लाप शो रत्नलाल कटारिया

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र,7 अक्टूबर। केंद्रीय जल शक्ति एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता राज्यमंत्री रतनलाल कटारिया ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज किस मुंह से राहुल गांधी मीडिया, न्यायिक प्रणाली और संस्थाओं की आजादी की बात कर रहे हैं। क्या वह भूल गए हैं कि आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाकर प्रेस का गला घोंट दिया था। उन्होंने तो न्याय प्रणाली को भी ध्वस्त करने की नापाक कोशिश की थी और सभी उच्च संस्थाओं को बर्बाद कर दिया था।

राहुल गांधी के हरियाणा दौरे को फ्लॉप शो और दिशाहीन बताते हुए कटारिया ने कहा कि आज कांग्रेस के नेतृत्व के पास ना तो नीति है, ना ही उनकी नियत है और ना ही राष्ट्रहित की कोई सोच है जिससे वह भारत का भला कर सके उन्हें तो केवल मोदी विरोध के सिवाय अन्य किसी बात में दिलचस्पी नहीं है कटारिया ने कहा कि आज किस मुंह से कांग्रेस पार्टी किसानों, नौजवानों और छोटे व्यापारियों के हितों की बात कर रही है क्या कांग्रेस जानती नहीं की स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट यूपीए के शासन काल में ही आई थी, जिसे सरकार ने रद्दी की टोकरी में डाल कर रखा और अब जब मोदी सरकार किसानों की आमदनी दुगनी करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से कृषि संबंधी कानून लेकर आई है तो कांग्रेसी और उनके अंतरंग मित्र दलों के पेट में मरोड़ उठ रहा है।


उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों संबंधी पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर संसद द्वारा पारित इन कानूनों को नाकाम बनाने का कदम उठाकर कैप्टन अमरिंदर सिंह एक बार फिर से संविधान की धज्जियां उड़ाने का घृणित प्रयत्न करेंगे, क्या कैप्टन अमरिंदर सिंह भूल गए हैं कि 2004 में उन्होंने जल वितरण संबंधी सभी समझौतों को रद्द कर दिया था जिनके लिए बाद में उन्हें सुप्रीम कोर्ट में मुंह की खानी पड़ी और राष्ट्रपति महोदय ने भी उनके द्वारा उठाए गए कदमों को रद्द कर दिया था यह कानून भारत की संसद ने पारित किए हैं, इनके साथ छेड़छाड़ करना कैप्टन अमरिंदर सिंह को भारी पड़ेगा।
संसद में पास हुए कृषि विधायकों से देश के अन्नदाताओं को बिचौलियों के चुंगल से मुक्ति मिलेगी साथ ही अपनी इच्छा अनुसार अपने माल को अपने तय किए गए मूल्य में बेचने की आजादी मिलेगी यह विधेयक किसान को 3 दिन में उनकी फसल की भुगतान की गारंटी देता है किसी भी विवाद का निपटारा 30 दिन में करना जरूरी है किसान की भूमि के मालिकाना हक को कोई सुई की नोक जितना भी नहीं छू पायेगा। उन्होंने कहा कि भारत का किसान देश की रीड की हड्डी था, है और रहेगा इसी प्रकार से एमएसपी भी था, है और रहेगा आने वाले समय में भी हम हर बार किसानों के एमएसपी को बढ़ाएंगे हमने किसानों के लिए 16.38 लाख करोड रुपए के ऋण का प्रबंध किया है, कृषि बजट में हमने यूपीए के 8.5त्न की बजाए 28.8त्न बजट में वृद्धि की है किसानों को मजबूत बनाना मोदी सरकार की प्राथमिकता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?