Home haryana स्वच्छता पखवाड़े के तहत सरस्वती नदी पर सफाई अभियान का किया आगाज

स्वच्छता पखवाड़े के तहत सरस्वती नदी पर सफाई अभियान का किया आगाज

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रतिदिन सुबह और सायं के समय की जाएगी पवित्र सरस्वती नदी की सफाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 2 अक्टूबर से अभियान की गई शुरुआत

सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने भी की नदी की साफ-सफाई

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के चेयरमैन धुमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को स्वच्छता पखवाड़े के तहत कई सफाई अभियानों के साथ-साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में स्वच्छता पखवाड़े के तहत 2 अक्टूबर से पवित्र सरस्वती नदी के किनारे सफाई अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन सुबह और सायं के समय नदी के किनारे सफाई अभियान चलाकर नदी को साफ करने का कार्य किया जाएगा।

चेयरमैन धुमन सिंह किरमच रविवार को नए बस अड्डे कुरुक्षेत्र के सामने खेड़ी मारकंडा में सरस्वती नदी पर सफाई अभियान के दौरान बातचीत कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन धुमन सिंह ने नदी पर सफाई शुरु कर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी और विधायक सुभाष सुधा ने भी खेड़ी मारकंडा में सरस्वती नदी पर पहुंचकर सफाई अभियान में अपनी भागीदारी की। उन्होंने कहा कि बहुत प्रयासों के बाद सरस्वती नदी में पानी आना सफल हो पाया है। कुरुक्षेत्र भ्रमण पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को पवित्र सरस्वती नदी में स्वच्छ पानी मिले इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे है। आमजन से भी अपील की जा रही है कि पवित्र सरस्वती नदी में कोई भी गंदा जल या नाली का पानी ना डालें, बल्कि इस नदी को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे।

उन्होंने कहा कि यह कुरुक्षेत्र वासियों का सौभाग्य है कि पवित्र सरस्वती नदी उनके पास से होकर बहती थी और सरकार द्वारा इस नदी को फिर से धरातल पर प्रवाहित करने के प्रयास रंग ला रहे है। इसलिए आमजन को यह समझना चाहिए कि यह कोई गंदा नाला नहीं है, बल्कि पवित्र सरस्वती नदी है और स्वच्छता पखवाड़े के तहत प्रतिदिन सुबह और सायं के समय स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देना चाहिए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?