Home haryana हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने चंडीवास मंदिर पंहुचकर चंडीमाता की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुति डाली

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने चंडीवास मंदिर पंहुचकर चंडीमाता की पूजा अर्चना कर हवन यज्ञ में आहुति डाली

by ND HINDUSTAN
0 comment

चंडी देवी मंदिर परिसर में 15 लाख रुपये से नवनिर्मित कार्यालय भवन का किया लोकार्पण

न्यूज़डेक्स संवाददाता-

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने आज चंडीवास मंदिर  पंहुचकर चंडी माता की पूजा अर्चना की और आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डाली। इसके उपरांत उन्होंने चंडी देवी मंदिर परिसर में 15 लाख रुपये से नवनिर्मित कार्यालय भवन का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर श्री माता मनसा देवी श्राईन बोर्ड के सीईओ अशोक बंसल एवं बीजेपी के जिलाध्यक्ष अजय शर्मा भी उपस्थित थे।
श्री गुप्ता ने बताया कि इस कार्यालय भवन व शौचालय के बनने से चंडी माता मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और यहां कार्यरत स्टाफ को लाभ होगा और स्टाफ को भवन कार्यालय के बनने से कार्य करने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर बीजेपी जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, श्री माता मनसा देवी श्राईंन बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर के सचिव पृथ्वीराज, माता मनसा देवी बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य विशाल सेठ, हरबंस सिंगला, नरेंद्र जैन, पार्षद सोनिया सूद सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?