Home haryana पूर्व पार्षद सतीश गर्ग व सविता गर्ग कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

पूर्व पार्षद सतीश गर्ग व सविता गर्ग कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

by ND HINDUSTAN
0 comment

राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा कांग्रेस की आंधी को बदलेगी तूफान में : अशोक अरोड़ा

एनआईडी के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ के लिए सांसद ने संसद में उठाया सवाल

न्यूज़ डेक्स संवाददाता –

कुरुक्षेत्र। सेक्टर 13 से लगातार तीन बार पार्षद रह चुके सतीश गर्ग व सविता गर्ग फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने रविवार को कांग्रेस भवन में अपने समर्थकों के साथ पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस को ज्वाइन किया। सतीश गर्ग ने कहा कि जो प्रेम उन्हें कांग्रेस में मिला है यह कहीं नहीं मिल सकता। इसी के चलते वह दोबारा से घर वापसी करते हुए कांग्रेस में शामिल हुए हैं। 

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा की हरियाणा में कांग्रेस की आंधी चल रही है। जैसे ही कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की यात्रा हरियाणा पहुंचेगी तो यह आंधी तूफान में बदल जाएगी। अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश के हालात बहुत खराब हो चले हैं और हर वर्ग के लोग परेशान हो रहे हैं। किसान सरकार की मार के शिकार हैं व्यापारी भी सरकार की नीतियों से परेशान है और मजदूर व कर्मचारी वर्ग अपने हित कांग्रेस में सुरक्षित देखता है। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने पूर्व पार्षद सतीश गर्ग का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा सतीश व सविता गर्ग उनके पुराने साथी हैं  उन्होंने आम आदमी पार्टी को छोड़कर फिर से कांग्रेस को ज्वाइन किया है। कांग्रेस में वे उनका स्वागत करते हैं। 

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी द्वारा संसद में किए गए सवाल पर तंज कसते हुए कहा कि सांसद नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय डिजाइन इंस्टीट्यूट के अंदर से  रास्ता देने की मांग को संसद में उठाया है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा कि आखिर किस लिए इस रास्ते को देने की मांग संसद में उठाई गई है तो पाया कि एनआईडी के पीछे सत्ताधारी पार्टी के नेताओं द्वारा कालोनी काटी जानी है और मोटा मुनाफा कमाने के लिए संसद में एनआईडी से रास्ता देने की बात को उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सांसद को संसद में सवाल उठाना था तो सहारनपुर से कुरुक्षेत्र रेलवे लाइन का उठाना था जो कि यहां के लोगों की बहुत पुराने समय की मांग है। कुरुक्षेत्र के बाईपास बनाने की मांग का सवाल उठाना था जिस कारण कुरुक्षेत्र के वासी परेशान हो रहे हैं लेकिन सांसद तो सिर्फ अपने मुनाफे के लिए ही संसद में सवाल उठाते हैं। 

इस मौके पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा, मन्नू जैन, विवेक मेहता विकी, अमित गर्ग शैंकी, गौरव शर्मा गौरी, एडवोकेट कृष्ण गुप्ता, जिला पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र सैनी भिवानी खेड़ा, सुभाष पाली, जोगिंदर सिंह सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?