न्यूज़ डेक्स संवाददाता –
कुरुक्षेत्र । हरियाणा पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2008 में संचालित होटल प्रबंधन संस्थान कुरुक्षेत्र में रोजगार उन्नमुखी आतिथ्य सत्कार शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वैलिडीटरी समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा हुनर से रोजगार स्कीम के तहत चलाया जा रहा है।
मंगलवार को ज्योतिसर में स्थित होटल प्रबंधन संस्थान में वैलिडीटरी समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भूपिंद्र सिंह, आईएफएस डा. अमरिंद्र कौर, संस्थान की प्राचार्या भानू विग, महात्मा गांधी नेशनल फैलो अनुप्रिया ने विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। संस्थान की प्राचार्य भानू विग ने स्वागत करते हुए कहा कि इस समारोह का उद्देश्य हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समुह में जुड़ी महिलाओं को बेकरी प्रशिक्षण के माध्यम से स्वावलंबी बनाना है। यह प्रशिक्षण प्रोग्राम महिलाओं को आजीविका के बेहतर साधन प्रदान करने के लिए करवाया गया है।