Home haryana डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने केडीबी कार्यालय के समक्ष बनानी शुरु की वॉल पेंटिंग

डीपीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने केडीबी कार्यालय के समक्ष बनानी शुरु की वॉल पेंटिंग

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता –

कुरुक्षेत्र । दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड कार्यालय के समक्ष वॉल पेंटिंग का कार्य शुरु किया है। यह विद्यार्थी दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन के तहत कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के माध्यम से सहयोग करने के लिए आगे आए है। इन विद्यार्थियों ने वॉल पेंटिंग बनाने का कार्य शुरु कर दिया है और इस कार्य का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने किया है।

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने वॉल पेंटिंग कार्य का शुभारंभ करते हुए कहा कि दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन को आगे बढ़ाने के लिए ही डीपीएस स्कूल के प्रबंधकों ने अपना सहयोग दिया है। इस स्कूल के विद्यार्थियों ने केडीबी कार्यालय के समक्ष वॉल पेंटिंग का कार्य शुरु किया है। यह विद्यार्थी बेहतरीन पेंटिंग बनाएंगे और इसका थीम भी पवित्र ग्रंथ गीता और महाभारत पर आधारित रहेगा। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा देने के लिए स्कूल प्रबंधकों ने एक सराहनीय कदम उठाया है। इस नेक कार्य के लिए विद्यार्थी अपना अहम योगदान देंगे। इससे शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे।
केडीबी मानद सचिव ने कहा कि कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड ने राज्य सरकार के साथ मिलकर दिव्य कुरुक्षेत्र मिशन का आगाज किया था। इस मिशन के तहत समय-समय पर कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इन गतिविधियों में समाज सेवी संस्थाओं का आगे आना अपने आपमें अच्छा संदेश है। इस शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समाज सेवी संस्थाओं के साथ-साथ आमजन के सहयोग की निहायत जरुरत है। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर दिव्य कुरुक्षेत्र का निर्माण करने में अपना योगदान देंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?