Home Kurukshetra News सरकारी स्कूलों में कार्यरत खेल शिक्षकों को योग में महारत देने की योजना

सरकारी स्कूलों में कार्यरत खेल शिक्षकों को योग में महारत देने की योजना

by ND HINDUSTAN
0 comment

सरकारी स्कूलों में कार्यरत सभी डीपी व पीटीआई को दिया जायेगा योग प्रशिक्षण

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र, 22 अक्टूबर।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा अब सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में कार्यरत खेल शिक्षकों को योग में महारत देने की योजना है। इसी के अंतर्गत कुरुक्षेत्र जिला के सभी माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी डीपी व पीटीआई को योग का कुशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।

कुरुक्षेत्र के सहायक परियोजना संयोजक संजय कौशिक बताया कि सभी जिलों में इस प्रशिक्षण के प्रारम्भ से पूर्व विधिवत रूप से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल नवम्बर के प्रथम सप्ताह में ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से योग प्रशिक्षण का महत्व बताएंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के उपरांत सभी डीपी व पीटीआई के द्वारा सभी स्कूलों के बच्चों को योग प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।

कौशिक ने बताया कि योग प्रतियोगिता पहले खंड स्तर पर होगी, उसके उपरांत जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी तथा उसके उपरांत राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस प्रकार बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह अति उत्तम प्रयास है। जिला परियोजना संयोजक कार्यालय में कार्यरत सहायक परियोजना संयोजक संजय कौशिक कुरुक्षेत्र के नोडल अधिकारी होंगे।

उन्होंने बताया कि जिला कुरुक्षेत्र में माध्यमिक, उच्च तथा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की संख्या करीब 300 है। जिला के 300 डीपी व पीटीआई को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो कि 7 दिवसीय होगा। इसके लिए योगा ट्रेनिंग सेंटर हरियाणा के द्वारा मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण के लिए आएंगे। कुरुक्षेत्र में मास्टर ट्रेनरों के ठहरने तथा सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षकों के जलपान तथा भोजन की व्यवस्था हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा करवाई जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?