Home haryana जन जागृति यात्रा सांतवें दिन पहुंची महम विधानसभा, हुआ अभूतपूर्व स्वागत 

जन जागृति यात्रा सांतवें दिन पहुंची महम विधानसभा, हुआ अभूतपूर्व स्वागत 

by ND HINDUSTAN
0 comment

आपकी ताकत से हरिय़ाणा प्रदेश की जनता को जगाने निकला हूँ, आज पूरा प्रदेश व्यवस्था परिवर्तन चाहता है :- बलराज कुंडू 

सर छोटू राम जी, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी, चौधरी देवीलाल जी के पद चिह्नों पर आगे बढ़ रहा हूँ :- बलराज कुंडू 

महिलाओं ने नाच-गाकर किया य़ात्रा का जोरदार स्वागत, महिलाओं की भागेदारी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

 युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह चरम पर, हजारों लोगों ने पदय़ात्रा में एक साथ किया कदमताल 

न्यूज डेक्स संवाददाता

महम (रोहतक)। आज जन जागृति यात्रा का सांतवां दिन है और जिस प्रकार से रोष और आक्रोश मैं पूरे हरियाणा के अंदर देख रहा हूं यह अपने आप में बदलाव की ब्यार का संकेत है | आज पूरा प्रदेश व्यवस्था परिवर्तन चाहता है | यह नाकामयाबी है सरकार की नीतियों की | आपकी ताकत से हरिय़ाणा प्रदेश की जनता को जगाने निकला हूँ | सर छोटू राम जी, बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी, चौधरी देवीलाल जी के पद चिह्नों पर आगे बढ़ रहा हूँ | रोज़गार युवाओ का हक़, MSP किसान का हक, OPS कर्मचारी का हक है और ये हक मैं दिलाकर रहूँगा | ये शब्द जन जागृति य़ात्रा के नेतृत्व कर्ता विधायक महम बलराज कुंडू ने आज य़ात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर उमड़े भारी जनसैलाब को सम्बोधित करते हुए कहे | श्री कुंडू ने कहा कि हमारे बच्चों को नौकरी के लिए आज सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, बेरोजगारी में हरियाणा नंबर एक पर पहुंच चुका है | आज के युवाओं को CET के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है | हमारे बच्चों को पुलिस की जॉइनिंग के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है इससे बड़ा कोई और दुर्भाग्य नहीं हो सकता | आज किसान बेहाल है और कर्मचारी अपनी हक की पेंशन के लिए दर-दर  ठोकर खा रहा है जो उसका हक है | हमारे बुज़ुर्गों की पेंशन काट ली जाती है आज उनका दर्द बोलता है | हमारे सरपंच जो कुछ दिन पहले चुन कर आए हैं सरकार ने उनको एक चव्वनी दी नही है चोर पहले साबित कर दिया उनके हक की लड़ाई लड़नी है | सरकार की धक्का शाही नीतियों के खिलाफ हम सब को मिलकर आवाज बुलंद करनी होगी | जनसेवक मंच संयोजक एवं महम विधायक बलराज कुंडू की अगुवाई में आज जनजागृति यात्रा सातवें दिन बहलबा गांव से शुरू होकर किशनगढ, चौबीसी चबूतरा, महम, खेड़ी महम से होते हुए निंदाना गांव में पहुँची। चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर विधायक महम ने दीपक जलाया और सभी प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की | पूरे रास्ते जगह जगह य़ात्रा का अभूतपूर्व स्वागत हुआ और फलों से तोलकर, पुष्प गुच्छ, पुष्प वर्षा और पगड़ी पहनाकर जनसेवक मंच संयोजक और महम विधायक बलराज कुंडू का अभिवादन किया गया | आज महम में य़ात्रा के दौरान महिलाओं ने नाच-गाकर य़ात्रा का स्वागत किया | महिलाओं की भागेदारी ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये | युवाओं और बुजुर्गों का उत्साह चरम पर दिखा और हजारों लोग पदय़ात्रा में एक साथ कदमताल करते दिखे | महम में जन जागृति यात्रा को मिले अभूतपूर्व जन समर्थन से गदगद विधायक बलराज कुंडू ने सभी का आभार प्रकट किया और कहा कि महम से उठी व्यवस्था परिवर्तन की चिंगारी चंडीगढ़ पहुंचने पर ज्वाला का रुप ले चूकी होगी |

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?