Home Kurukshetra News स्व. इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को नमन किया कांग्रेसियों ने

स्व. इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को नमन किया कांग्रेसियों ने

by ND HINDUSTAN
0 comment


न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 31 अक्तूबर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी का बलिदान दिवस और देश के पूर्व गृहमंत्री लौहपुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा भाव से मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने दोनो नेताओं के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रणबीर बुरा तथा प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव सुभाष पाली, कांग्रेस के पूर्व जिला उपप्रधान मेेहर सिंह रामगढ़ तथा युवा नेता हिमांशु अरोड़ा ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया। इतना ही नही उनके सुपुत्र पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का बलिदान भी देश की एकता और अखंडता के लिए हुआ।

स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी दृढ. इरादों वाली महिला थी और इन्हे आयरन लेडी के नाम से जाना जाता था। इसी प्रकार देश के पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हे नमन करते हुए कांग्रेसी नेता पवन चौधरी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी के पश्चात देश की सभी रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर देश की अखंडता को मजबूत किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने दोनो नेताओं के पदचिन्हों पर चलने की प्रतिज्ञा ली और कहा कि ऐसे नेताओं के पद चिन्हों पर चलकर ही देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया जा सकता है।

सरदार वल्लभभाई पटेल भी एक दृढ निश्चय वाले व्यक्ति थे इसलिए उन्हे लौहपुरुष के नाम से जाना जाता है। इस अवसर पर जिला परिषद के पूर्व सदस्य चंद्रभान वाल्मिकी, संजीव आलमपुर, कुलदीप हथीरा, रामदिया फतुपुर, नवनीत, साहिल खान, सुभाष हुड्डा, सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने स्व. श्रीमति इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?