Home Kurukshetra News जिले के सभी पंजाब सरकार के कार्यालयों का समय बदला

जिले के सभी पंजाब सरकार के कार्यालयों का समय बदला

by ND HINDUSTAN
0 comment

2 मई से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे लगेंगे सरकारी कार्यालय : डिप्टी कमिश्नर

कहा, बदले समय के अनुसार ही कार्यालयों में अपने काम के लिए पहुंचे ज़िला वासी

न्यूज़ डेक्स पंजाब

 होशियारपुर । डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देश पर सभी दफ्तरों के समय में बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश के तहत अब जिले के सभी पंजाब सरकार के संस्थान मंगलवार, 2 मई, 2023 से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुलेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के निवासी सरकारी कार्यालयों के बदले हुए समय को ध्यान में रखते हुए उसी के अनुसार अपने कार्य के लिए सरकारी कार्यालयों में पहुंचे।  उन्होंने कहा कि यह समय सारणी 15 जुलाई 2023 तक लागू रहेगी।

 डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह बदला हुआ नया समय पंजाब के क्षेत्रीय कार्यालयों, सिविल सचिवालय और अन्य मुख्य कार्यालयों सहित सभी कार्यालयों में समान रूप से लागू होगा।  उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान बिजली की खपत को कम करने और कार्यालयों में बेहतर समन्वय और नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इन निर्देशों को अमल में लाने के लिए व ज़िले के कार्यालयों में कामकाज के
सुचारू संचालन के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी सहयोग करें और नए समय का पालन करें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?