Home haryana अपनी वाणी में भी वरिष्ठता का परिचय दें अशोक अरोड़ा : डॉ. जसविंद्र खैहरा

अपनी वाणी में भी वरिष्ठता का परिचय दें अशोक अरोड़ा : डॉ. जसविंद्र खैहरा

by ND HINDUSTAN
0 comment

जिस परिवार ने बुलंदियों पर पहुंचाया उन्हीं के खिलाफ अनाप-शनाप बोलना कहां तक उचित

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। जननायक जनता पार्टी के युवा जिलाध्यक्ष डॉ. जसविंदर खैहरा ने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अशोक अरोड़ा अपने आप को वरिष्ठ नेता लिखते हैं, उसी वरिष्ठता को अपनी वाणी में भी शामिल करना चाहिए। जिस चौ. देवीलाल परिवार ने उन्हें बुलंदियों पर पहुंचाया आज उसी परिवार के बारे में अनाप-शनाप बोलना कहां तक उचित है। डॉ. खैहरा ने कहा कि आए दिन अशोक अरोड़ा चौधरी देवीलाल परिवार पर कटाक्ष करते रहते हैं लेकिन वह उन दिनों को भूल चुके हैं जब चौधरी देवीलाल परिवार ने उन्हें सिर आंखों पर रखा और हरियाणा की राजनीति में चेहरा बनाने का कार्य किया। उन्होंने कहा दुष्यंत चौटाला को छोड़ अशोक अरोड़ा अपनी भविष्य की राजनीति के बारे में सोचें। 

जजपा नेता ने कहा कि हरियाणा में जननायक जनता पार्टी व भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रदेश का भला कर रही है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला प्रदेश का भला करने में जुटे हुए हैं और चौधरी देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए राजनीति में आगे बढ़ रहे हैं। दुष्यंत चौटाला के हर कार्य में चौधरी देवीलाल की नीतियां साफ झलक रही हैं। आज शहरों की तर्ज पर गांव को बसाया जा रहा है। युवाओं को निजी कंपनियों में भी 75 प्रतिशत आरक्षण दिलाने का कार्य किया गया। यह सब दुष्यंत चौटाला के कारण ही संभव हो पाया है। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में ई लाइब्रेरी खोली जा रही हैं ताकि युवा वर्ग अच्छे से पढ़ाई कर सकें और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने अशोक अरोड़ा को सलाह देते हुए कहा कि राजनीति अपनी जगह है और उस देश व प्रदेश अपनी जगह है ऐसे में  ओछी राजनीति व पब्लिसिटी के लिए अपनाए गए हथकंडों को छोड़कर प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए सोचना चाहिए तभी कार्य में भी वरिष्ठता दिखाई देगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?