Home Kurukshetra News श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2020-21 के लिए आवेदन किए आमंत्रित

श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2020-21 के लिए आवेदन किए आमंत्रित

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 15 नवंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की इकाई नेहरू युवा केन्द्र कुरुक्षेत्र से सम्बन्धित एवं पंजीकृत युवा मंडलों को दिए जाने वाला जिला स्तरीय श्रेष्ठ युवा मंडल पुरस्कार 2020-21 के लिए आवेदन पत्र 20 नवम्बर 2020 तक आमंत्रित किए जा रहे है। इस पुरस्कार के अंतर्गत 25 हजार रुपए एवं प्रशंसा पत्र दिया जाएगा।

जिला युवा समन्वयक मिशा ने बताया कि युवा मंडल द्वारा वित्त वर्ष 2019-20 में आयोजित की गई गतिविधियों के आधार पर गठित चयन समिति द्वारा ग्रेडिंग कर पुरस्कार के लिए चयनित किया जाएगा। युवा मंडल द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण सरंक्षण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, साक्षारता, महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद कार्यक्रमों, समुदायिक  संपत्ति का निर्माण, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता कार्यक्रम व केन्द्र द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहभागिता एवं राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय दिवस सप्ताह आदि क्षेत्रों में किये गये कार्यों को मद्देनजर रखकर श्रेष्ठ युवा मंडल का चयन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019-20 के अतिरिक्त अन्य वर्षों में की गई गतिविधियों की गणना पुरस्कार हेतु नहीं की जायेगी। मंडल का सोसायटी एक्ट में पंजीकरण होना आनिवार्य है। आवेदक मंडल विगत दो वर्षों में अवार्ड प्राप्तकर्ता नही होना चाहिए। जिला स्तर पर चयनित श्रेष्ठ युवा मंडल का आवेदन पत्र राज्य स्तरीय चयन के लिए भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर चयनित युवा मंडल को प्रथम पुरस्कार के रुप में 75 हजार रुपए और राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता को क्रमश: 3 लाख, 1 लाख व 50 हजार रुपए पुरस्कार के रुप में दिए जाएंगे।

आवेदक पत्र का निर्धारित प्रारूप केन्द्र के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों को सवीकार नहीं किया जायेगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नम्बर 01744-222707 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?