Home haryana प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई: संजीव बालियान

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत हुई: संजीव बालियान

by ND HINDUSTAN
0 comment

मोदी सरकार में गरीबों का जीवन स्तर सुधरा: ओम प्रकाश धनखड़

रैली को मुख्य अतिथि संजीव बालियान और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के अलावा मंत्री डा. कमल गुप्ता, डा. बनवारी लाल, कृषि मंत्री जेपी दलाल, राज्यसभा सांसद डिप्टी वत्स और सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया

न्यूज डेक्स संवाददाता

बरवाला। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ विदेश नीति और देश का इंफ्रास्क्ट्रचर मजबूत हुआ है। मोदी सरकार के नौ साल गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। बालियान शुक्रवार को मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बरवाला में आयोजित हिसार लोकसभा की गौरवशाली भारत रैली को संबोधित कर रहे थे। वहीं इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत अधिक ताकतवर हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 9 सालों में गरीबों के जीवन को आरामदायक बनाने का काम किया है। कृषि जेपी दलाल ने मोदी सरकार के नौ साल को बेहतरीन बताया। रैली के संयोजक सांसद बृजेंद्र सिंह ने भी मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। 

केन्द्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नौ साल के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। इस दौरान भारत व भारतीयों का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 तक कोई घर ऐसा नहीं बचेगा, जहां नल से जल न मिलता हो। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की सकारात्मक नीतियों की वजह से किसान आर्थिक रूप से सम्पन्न हुआ है। किसानों को दिक्कत तब आती है जब उसके उत्पाद न बिके और उन्हें पूरा भाव न मिलें, लेकिन केन्द्र की मोदी व हरियाणा सरकार ने इन दोनों समस्याओं का समाधान किया है। 

केन्द्रीय मंत्री संजीव बाल्याण ने उन तथाकथित किसान नेताओं को भी आड़े हाथों लिया, जो आए दिन किसान आंदोलन या अन्य किसी आंदोलन के नाम पर भडक़ाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से हरियाणा आ रहे ऐसे कुछ लोग चले हुए कारतूस हैं। हरियाणा वालों इनके कारतूस में बारूद मत भर देना, अन्यथा ऐसे लोग आपका भाईचारा खराब कर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा भाईचारा बनाए रखने के लिए जाना जाता है और ऐसे कुछ तथाकथित लोग इस भाइचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिनसे हमें सावधान रहना है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बनकर भारत पांचवें स्थान पर पहुंच गया यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गरीबी समाप्त करने के नाम पर कांग्रेस हमेशा झूठ बोलती आई है, जबकि मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाकर उनका जीवन बदलने का काम किया है। 

देश की आतंरिक सुरक्षा पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2014 से पहले कभी हैदराबाद में, कभी मुंबई में तो कहीं और बम फटने की सूचना मिलती रहती थी। लेकिन अब देश में शांति है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। केंद्रीय मंत्री ने हरियाणा सरकार की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि 3 हजार रुपये वृद्धा पेंशन हरियाणा के अलावा किसी राज्य में नहीं मिलती। सूरजमुखी की फसल का सबसे ज्यादा दाम हरियाणा दे रहा है। मोदी सरकार ने आयुष्मान और हरियाणा सरकार ने चिरायु कार्ड देकर गरीबों का जीवन सुरक्षित करने का काम किया है। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?