Home haryana जीएसटी बिल लेने वालों को देंगे करोड़ों के इनाम – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

जीएसटी बिल लेने वालों को देंगे करोड़ों के इनाम – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

मेरा बिल मेरा अधिकार योजना से करदाताओं को मिलेगा प्रोत्साहन – डिप्टी सीएम

देश के टैक्स क्लेक्शन में हरियाणा कर रहा है छह प्रतिशत का योगदान – उपमुख्यमंत्री

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़/गुरुग्राम। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि टैक्स पेयर्स को प्रोत्साहन देने के लिए हरियाणा में ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत उपभोक्ता को सामान की खरीदारी की रसीद पोर्टल पर अपलोड करनी होगी और 30 करोड़ रुपए के कॉर्पस फंड से ड्रा ऑफ लॉट्स के जरिए उपभोक्ताओं को इनाम भी मिलेंगे। उन्होंने यह जानकारी शनिवार को गुरुग्राम में गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) लागू होने की छठी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित जीएसटी

डे-2023 कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए दी। कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, इंडस्ट्री सेक्टर के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रदेशवासियों को बधाई भी दी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ‘मेरा बिल मेरा अधिकार’ योजना से उपभोक्ताओं में सामान की खरीदारी करते समय विक्रेता से बिल मांगने की प्रवृत्ति विकसित होगी। साथ ही कंज्यूमर टू गवर्नमेंट के बीच एक मजबूत भावना भी विकसित होगी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 में जब पहली जुलाई से देश में वन नेशन वन टैक्स की सोच के साथ कर प्रणाली को सरल करने के लिए जीएसटी लागू हुआ था तो उस समय वे संसद सदस्य थे और छठी वर्षगांठ के अवसर पर उनके पास प्रदेश के आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रभार है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की कर प्रणाली को सरल बनाने और इंस्पेक्टरी राज को खत्म करने में जीएसटी एक बेहतरीन व्यवस्था साबित बनी है। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों पर कर का बोझ कम हुआ और सरल व्यवस्था से इंडस्ट्री जगत की सुविधाएं भी बढ़ी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आने वाले दिनों में अधिकारियों, उद्योग जगत के प्रतिनिधियों तथा उपभोक्ता की मदद से इस व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी की मदद से राजस्व प्राप्ति 64 हजार करोड़ रुपए से

बढ़कर 1.50 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। डिप्टी सीएम ने कहा कि जीएसटी के दायरे में नए क्षेत्रों को जोड़कर इसे ढाई करोड़ रुपए के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा ताकि देश की प्रगति में हम अपना अहम योगदान दे सके। उन्होंने जीएसटी अधिकारियों को लिटिगेशन संबंधी मामलों में सहायता के लिए लॉ ऑफिसर्स की नियुक्ति और रोड साइड मोबिलिटी को बेहतर करने के लिए नए संसाधनों को बढ़ाने की बात भी कही।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश की आबादी में हरियाणा का दो प्रतिशत योगदान है लेकिन कर के ढांचे में हरियाणा देश में छह फीसदी की भागीदारी कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते प्रदेश में आज उद्योगों व निवेशकों के अनुकूल माहौल है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश से कोई इंडस्ट्री बाहर नहीं जा रही बल्कि आज मारुति कंपनी ने सोनीपत के खरखौदा में करीब 900 एकड़ क्षेत्र में 11 हजार करोड़ का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि मोबाइल-लैपटॉप की बैटरी की बड़ी निर्माता एटीएल भी रोजका मेव में करीब 180 एकड़ में अपना प्लांट स्थापित कर रही है। इसके साथ ही गुरुग्राम के पातली हाजीपुर में फ्लिपकार्ट कंपनी का एशिया का सबसे बड़ा सात मंजिला लॉजिस्टिक हब स्थापित किया जा रहा है। पानीपत में भी आदित्य बिरला ग्रुप बड़ी पेंट कंपनी स्थापित करने जा रहा है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?