Home haryana ब्रह्मसरोवर और हॉकी खेल स्टेडियम की माटी सजेगी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में

ब्रह्मसरोवर और हॉकी खेल स्टेडियम की माटी सजेगी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका में

by ND HINDUSTAN
0 comment

भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से ब्रह्मसरोवर, हॉकी व वॉलीबॉल खेल स्टेडियम से एकत्रित की माटी

अमृत कलश यात्रा निकाली, साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच व सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिहं किरमच बने यात्रा के साक्षी

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। विश्व प्रसिद्घ ब्रह्मसरोवर, द्रोणाचार्य हॉकी स्टेडियम व साई वॉलीबॉल खेल मैदान की माटी आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका की शोभा बढ़ाऐंगी। इन तीनों जगह से माटी को अमृत कलश में डाला गया और बकायदा अमृत कलश यात्रा भी निकाली गई। यह अमृत कलश यात्रा भारतीय खेल प्राधिकरण की तरफ से निकाली गई। इस कलश को साई की तरफ से अब दिल्ली भेजा जाएगा।

भारतीय खेल प्राधिकरण की अतिरिक्त निदेशिका ललिता शर्मा के आदेशानुसार साई शाखा कुरुक्षेत्र की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी-मेरा देश के अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साई प्रभारी कुलदीप सिंह वडैच, हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, साई के सेवानिवृत चीफ हॉकी कोच गुरविंद्र सिंह, वॉलीबॉल कोच राहुल सांगवान, हॉकी कोच नरेंद्र ठाकुर, हॉकी कोच सोहन लाल, समाजसेवी नरेश कुमार, समाज सेवी बीरभान, अजायब सिंह सहित अन्य प्रशिक्षकों ने सबसे पहले ब्रह्मसरोवर पुरुषोत्तमपुरा बाग से माटी को अमृत कलश में डाला।

इसके बाद द्रोणाचार्य स्टेडियम के हॉकी खेल मैदान तथा साई में वॉलीबॉल खेल स्टेडियम से माटी को एकत्रित करके अमृत कलश में डाला गया। इन तीनों जगहों से नियमानुसार अमृत कलश यात्रा का भी आयोजन किया गया। इस कलश को साई कुरुक्षेत्र में रखा गया है और यहां से इस कलश को नियमानुसार दिल्ली भेजा जाएगा। साई प्रभारी कुलदीप सिंह वड़ैच ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार गांव-गांव में अमृत कलश यात्रा निकालने का आगाज किया जा चुका है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शुरु किए गए अभियान में 30 सितंबर तक जिला के प्रत्येक गांव से पावन माटी व चावल एकत्रित किए जा रहे है। इस माटी व चावल को कलश में भरने के बाद कलश यात्राओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने कहा कि इस यात्रा में गांव के वीर शहीदों को नमन किया जा रहा है और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जा रही है। जिला के सभी गांवों व शहरों में 22 सितंबर से लेकर 13 अक्टूबर तक यह यात्रा निकाली जाएगी। आजादी के अमृत महोत्सव काल में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत प्रत्येक गांव से मिट्टी व चावल एकत्रित करके दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भेजा जाएगा। इस उपयोग वहां अमर शहीदों की याद में बनने वाली अमृत वाटिका में किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?