न्यूज़ डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। रामलीला ड्रामाटिक क्लब, कुरुक्षेत्र (रजि.) द्वारा पुराना बस स्टैंड के नज़दीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में 11वें दिन रावण द्वारा विभीक्षण का तिरस्कार,रावण-अंगद संवाद,रावण की सभा में अंगद का पैर जमाना और युद्ध की ललकार आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। मंचन से पूर्व सभी पदाधिकारियों द्वारा श्रीराम आरती की गई। चेयरमैन डॉ.महेश तनेजा ने सभी प्रसंगों की सुन्दर शब्दों में व्याख्या करते हुए कलाकारों की खूबियाँ बताई। कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा ने बताया कि रामलीला मंचन में प्रधान जितेंद्र ललित ने रावण,भारत तनेजा ने राम,दीपक चोपड़ा ने लक्ष्मण,हार्दिक गाबा ने मेघनाद, कृष्ण लाल वधवा ने विभीक्षण,हर्ष गाबा ने अंगद,विनय शर्मा,मोन्टी मेहरा,राहुल,अभिषेक,रणजीत और वंश ने रावण के दरबारियों का अभिनय किया। दर्शकों ने लगातार जय श्री राम के जयकारे लगाए। प्रसंगों के अन्तराल में राम लक्ष्मण द्वारा छोटे बच्चों को लोरी दी गई। इस अवसर पर संरक्षक धर्मचंद गांधी व पवन मिगलानी,उप प्रधान जगदीश गुप्ता, प्रधान महासचिव बृजलाल सोहल, महासचिव विनोद गाबा, निर्देशक नंदलाल सोहल,सतीश शर्मा,सुरेश तनेजा,कृष्ण लाल वधवा,सुरेंद्र अरोड़ा,जगदीश मधोक, रविंद्र धीमान,पीयूष गाबा,जगदीश गाबा, प्रदीप आदि शामिल रहे।