Home Kurukshetra News डा.अनिल भुक्कल के निवास पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

डा.अनिल भुक्कल के निवास पर पहुंचे दीपेंद्र हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी की कांग्रेस में वापिसी के बाद डा.भुक्कल के निवास पर दीपेंद्र हुड्डा के आगमन से निकाले जा रहे हैं मायने

टिकट हासिल करने की बाजी दोनों में से एक मारेगा या कोई तीसरा इनके सपनों को लील बनेगा कांग्रेस का उम्मीदवार

समर्थक डा.भुक्कल को भावी उम्मीदवार के और आगे भारी कांग्रेस विधायक मान कर आगे बढ़ रहे हैं

डा.प्रदीप गोयल/न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। डॉ. अनिल भुक्कल के निवास स्थान पर आयोजित एक कार्यक्रम में आज सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शिरकत की। इस अवसर पर हुड्डा ने डॉ. भुक्कल को अपने राजनीतिक संघर्ष का कर्तव्यनिष्ट साथी बताया और डॉ. भुक्कल को आश्वस्त किया की हम सदैव आपको साथ लेकर चलेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बोला की आप एक कदम चलो हम दस कदम चलेंगे शाहाबाद आपकी राजनीति शुरुआत हमारे लिए वरदान साबित होगी । गौरतलब है कि डॉ अनिल भुक्कल को शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के मजबूत उम्मीदवार के रुप में देखा जा रहा है। भले कांग्रेस में पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी की वापिसी हो चुकी हो,मगर आज दीपेंद्र हुड्डा के उनके आवास पर पहुंचने के मायने निकाले जा रहे हैं। अनिल धंतौड़ी के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने के बाद डा.भुक्कल लगातार हलके में सक्रिय रहे। हालांकि अनिल धंतौड़ी भी कांग्रेस में वापिसी के साथ सक्रिय हो रहे हैं। यानी उन्हें भी अभी कमजोर नहीं आंका जा सकता। मगर रोचक बात यह है कि टिकट इन दो अनिल में एस एक को मिलेगी या दोनों सपनों को लील कर तीसरा दावेदार बनेगा,इसका परिणाम अभी भविष्य के गर्भ में है। बहरहाल डा.भुक्कल के समर्थक उन्हें भावी विधायक मानकर आगे बढ़ रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?