

उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा ,ग्रामीण शिक्षा समिति के मंत्री चेतराम शर्मा की रही विशेष उपस्थिति
शिक्षा,संस्कृति,संस्कार और सेवा कार्यों को गीता स्कूल ने निरंतर दिया बढ़ावा
थानेसर के विधायक एवं हरियाणा के राज्य मंत्री ने कहा कि मैंने जो कुछ समाज सेवा व देश हित के कार्य किए है इस विद्यालय की ही देन
पूर्व छात्रों ने उपलब्धियों के साथ भविष्य के सेवा कार्यों का रोडमैप भी किया प्रस्तुत
पूर्व छात्र जंग बहादुर ने कहा कि हमारे द्वारा धन इकट्ठा कर एक कॉरपोरेट फंड बनाया जाए
विद्या भारती द्वारा 13000 विद्यालय व 12000 एकल विद्यालय चलाए जाते हैंः पंकज शर्मा
एनडी हिंदुस्तान संवाददाता
कुरुक्षेत्र।पहले और वर्तमान में स्कूली शिक्षा के बेहतर केंद्र कुरुक्षेत्र में उपलब्ध रहे हैं,मगर उपलब्धियों के जितने अध्याय श्रीमद्भागवद गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से जुड़े हैं,उसी बूते यह आदर्श शिक्षण केंद्र की श्रेणी में शुमार रहा।इसमें बड़ी भूमिका उन अनूठे शिल्पियों की रही,जिनकी कड़ी मेहनत से यह विद्यालय निरंतर उपलब्धियों के शिखर पर रहा। अन्य शिक्षण केंद्रों लिए यह उदाहरण है।अपनी उपलब्धियों और गतिविधियों से सुर्खियों में रहने वाले इस विद्यालय की चर्चा आज इसलिए हो रही है,क्योंकि इस विद्यालय में वैशाखी पर्व पर पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में 1946 से 2013-2014 बैच के सभी पुरातन विद्यार्थी सोशल मीडिया पर प्रचार प्रसार,व्यक्तिगत रुप से फोन,संदेश और निमंत्रण कार्डों के माध्यम से आमंत्रित किए गए थे।इस निमंत्रण पर करीब 150 से अधिक पुरातन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
आज इस कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना से हुआ, जिसमें उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय नड्डा ,ग्रामीण शिक्षा समिति के मंत्री चेतराम शर्मा, अखिल भारतीय पूर्व छात्र संयोजक पंकज शर्मा, विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने मां शारदा के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्राचार्य अनिल अनिल कुलश्रेष्ठ द्वारा अतिथिगण के परिचय के उपरांत विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों ने विजय नड्डा को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। पूर्व छात्र पंकज शर्मा ने बताया की विद्या भारती के द्वारा 13000 विद्यालय व 12000 एकल विद्यालय चलाए जाते हैं। इन सभी विद्यालयों में गीता विद्यालय सबसे पुराना विद्यालय हैं जिसकी स्थापना 1946 में परम पूजनीय गुरुजी माधव राव सदाशिव गोवलकर जी के द्वारा की गई। हमारे छात्रों ने देश-विदेश में विद्यालय का नाम रोशन किया ।
आज वह बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं पांच राज्यों के डीजीपी ,18000 एजुकेशन के क्षेत्र में व 4:30 लाख स्वास्थ्य सेवाओं में व अन्य विभिन्न कार्यों में सलंग्न है गीता विद्यालय के पूर्व छात्रों द्वारा जो पोर्टल चलाया जा रहा है विश्व में उसके सबसे ज्यादा 950000 छात्र सदस्य हैं यह विश्व रिकॉर्ड है पूर्व छात्र द्वारा समाज हित में अनेक कार्य किए जाते हैं कोरोना काल में इस विद्यालय के छात्रों द्वारा 56 दिन तक गीता रसोई चलाई गई 2021 में फिर 34 दिन गीता रसोई पुनःचलाई। विद्यालय में कोरोना के मरीजों के लिए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन मशीन भी उपलब्ध कराकर समाज सेवा जैसे कार्य किए। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र व थानेसर के विधायक (राज्य मंत्री) सुभाष सुधा ने कहा कि मैंने जो कुछ समाज सेवा व देश हित के कार्य किए है इस विद्यालय की ही देन है जिससे प्रेरित होकर आज मैं समाज सेवा के कार्य में लगा हुआ हूं गीता विद्यालय द्वारा संस्कार दिए जाते हैं, जिससे हम अपनी संस्कृति व समाज सेवा से जुड़े रहते हैं विद्यालय के पूर्व छात्रों ने बैठकर गट्ट चर्चा भी की जिसमें कुछ मुख्य बिंदु सामने आए जिन्हें विद्यालय के पूर्व छात्र सौरभ त्रिखा ने बताया कि हमारे विद्यालय को co-ed किया जाए व विद्यालय में एक खेल नर्सरी शुरू की जाए ।
पूर्व छात्र जंग बहादुर ने कहा कि हमारे द्वारा धन इकट्ठा कर एक कॉरपोरेट फंड बनाया जाए, जिसके इंटरेस्ट से गरीब बच्चों की फीस भरी जा सके ऐसा कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय नड्डा ने बताया कि भगवान कृष्ण ने कहा कि व्यक्ति की जन्म जन्म की यात्रा उसके कर्म अनुसार चलती है अच्छे घर में जन्म लेना पूर्व कर्मों का ही परिणाम होता है विद्या भारती अध्यापकों को मानदेय देती है सैलरी नहीं दे पाती ।हमारे आचार्य जितना परिश्रम करते हैं अन्य विद्यालयों के आचार्य इतना परिश्रम नहीं करते इसीलिए हमारे विद्यालय के छात्र अध्यापकों का कितना सम्मान करते हैं उत्तर प्रदेश के पूर्व छात्रों द्वारा ज्योति न्यास ट्रस्ट बनाई गई है जिसमें मेघावी छात्रों का सारा खर्चा यह संस्था उठाती है विद्या भारती के छात्रों द्वारा समाज सेवा ,व्यक्तित्व निर्माण, देश सेवा, पूर्व छात्रों द्वारा विद्यालय के गौरव को पुराने शिखर पर पहुंचाने हेतु कार्य करते रहने चाहिए।
उन्होंने बताया ग्रामीण शिक्षा समिति के द्वारा झुग्गी झोपड़िया में पिछड़ी बस्तियों में 500 संस्कार केंद्रों को खोलने का लक्ष्य लिया है पूरे देश में 22 लाख विद्यार्थी संस्कृत ज्ञान परीक्षा देते हैं पूर्व छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकल्प में अपनी सेवा दे सकते हैं पर्यावरण सुरक्षा, परिवार प्रबोधन ,सामाजिक समरसता ,स्वदेशी भाषा ,स्वदेशी भ्रमण आदि उन्होंने लोकमत परिष्कार समाज को जागरूक करने का भी पूर्व छात्रों से आह्वान किया उन्होंने कहा कि हमें 100 प्रतिशत मतदान करना चाहिए हमें राष्ट्रीय मुद्दों को ध्यान में रखते हुए मतदान करना चाहिए। गौ रक्षा करना ,देश हित कार्य करने चाहिए ।विद्यालय के प्रबंधक अशोक रोशा ने कहा कि हमारा विद्यालय प्रतिदिन गो ग्रास व 10 गरीब लोगों के भोजन की प्रतिदिन व्यवस्था करेगा ।उन्होंने आए हुए अतिथि गण का आभार व्यक्त किया इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्र व अध्यापकगण उपस्थित रहे।