Home haryana संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेने निकली भाजपा की वैन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

संकल्प पत्र के लिए जनता से सुझाव लेने निकली भाजपा की वैन, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

by ND HINDUSTAN
0 comment

प्रदेश की जनता से सुझाव लेकर बनेगा भाजपा का संकल्प पत्रः मुख्यमंत्री

सोनिया के तारा और हुड्डा के सितारा को हरियाणा की जनता से कोई सरोकार नहीं : सीएम सैनी

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

पंचकूला। चुनाव की रणभेरी बजते ही भाजपा ने अपने संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए प्रदेश की जनता से सुझाव मांगने की शुरुआत बुधवार को पंचकूला से कर दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला से सुझाव मांगने के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जबकि संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सुझाव मांगने के लिए नेताओं की ड्यूटियां तय की। चुनाव संकल्प पत्र समिति की पहली बैठक में जनता से सुझाव मांगने वाले इस अभियान की सफलता के लिए योजना भी बनाई गई। समिति के प्रमुख एवं राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता एवं मुख्यमंत्री नायब सैनी की उपस्थिति में हुई बैठक में हर वर्ग के लोगों से सुझाव लेने की रचना और योजना बनाई गई। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पंचकूला से संकल्प वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संकल्प वैन हरियाणा के 22 के 22 जिलों में हर ब्लॉक स्तर तक जाएगी और लोगों से सुझाव एकत्रित करेगी। बैठक में हर क्षेत्र के हिसाब से नेताओं की ड्यूटियां लगाई गई। पार्टी के नेता सभी जिलों में प्रवास करेंगे और लोगों से सुझाव लेंगे। बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने संयुक्त रूप से बैठक में हुए निर्णयों की जानकारी दी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव का आगाज हो चुका है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने जनता की अपेक्षाओं के हिसाब से काम किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी जो घोषणपत्र जारी करेगी उसमें जनता के सुझावों को शामिल किया जाएगा। एक सप्ताह तक वैन हर जिला में जाएगी और 29 अगस्त को संकल्प पत्र समिति की दूसरी बैठक होगी, जिसमें जनता से मिले सुझावों पर विस्तृत रूप से चर्चा होगी और उन सभी सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा जो बजट के हिसाब से समाहित हो सकते हैं।

सोनिया गांधी राहुल को और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र को सैट करने में लगे हुए

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भी निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र खाली घोषण पत्र होता है। कांग्रेस जो कहती है वह करती नहीं है। विपक्ष घोषणाओं के नाम पर झूठ का सहारा लेता है। कांग्रेस की खटाखट घोषणा को सभी ने देखा है। 10 सालों में हमने नॉन स्टॉप हरियाणा को आगे बढ़ाने का काम किया है। भाजपा संकल्प पत्र के माध्यम से सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विश्वास लेकर संकल्प पूरा करती है। कांग्रेस को घेरते हुए सीएम सैनी ने कहा कि सोनिया गांधी की आंखों का तारा राहुल गांधी और भूपेंद्र सिंह हुड्डा का सितारा दीपेंद्र हुड्डा की जोड़ी को हरियाणावासियों के हितों से कोई सरोकार नहीं है। सोनिया गांधी राहुल को और भूपेंद्र सिंह हुड्डा दीपेंद्र को सैट करने में लगे हुए हैं।

जनता अपना बहुमूल्य सुझाव जरूर दें

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की,लेकिन उसे पूरा कभी नहीं किया। भाजपा सरकार ने हरियाणा में 24 घंटे बिजली दी, हर जिले को फोर लाइन सड़कों से जोड़ा। कांग्रेस के समय जो गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगती थी उस लाइन को हमारी सरकार ने खत्म किया और आज सिलेंडर घर-घर पहुंच रहे हैं। गरीब परिवारों को 500 रूपए में सिलेंडर दिए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग प्रदेश की बेहतरी के लिए सुझाव जरूर दें।

संकल्प पत्र की कमेटी के सदस्य हर जिले में करेंगे प्रवास : धनखड़

मुख्यमंत्री से पहले राष्ट्रीय सचिव एवं ‘संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने पत्रकार वार्ता में बोलते हुए कहा कि ⁠भाजपा के संकल्प पत्र की कमेटी जिलों में प्रवास करेगी, इसके लिए जिले अनुसार ड्यूटियां लगाई गई है। 22 जिलों में जिनकी ड्यूटियां लगाई गई है, वे 28 अगस्त तक प्रवास करके आएंगे। उन्होंने कहा कि ⁠एक “क्यूआर कोड“ सोशल मीडिया के माध्यम से उपलब्ध करवाया जाएगा, जिसके माध्यम से सुझाव का पेज खुलगा। इसके अलावा समाचार पत्रों में भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि पार्टी ने 7015900900 नंबर भी जारी किया है जिस पर मिस्ड कॉल देकर भी सुझाव दे सकते हैं, इसके अलावा 7015800800 नंबर पर अपना सुझाव रिकार्ड करवा सकते हैं।  बीजेपी संकल्प पत्र 2024 डॉट कॉम के माध्यम से भी सुझाव दिए जा सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?