Home Karnal news इंद्री भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप का नामांकन करवाने पहुंचे मनोहर लाल

इंद्री भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप का नामांकन करवाने पहुंचे मनोहर लाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

रामकुमार कश्यप के रोड शो में उमड़े जनसैलाब ने दिया जीत का आशीर्वाद

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

करनाल । इंद्री विधानसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप हजारों की भीड़ के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्य रूप से मौजूद थे। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से पूरी तरह एकजुट होकर चुनाव प्रचार में उतरकर रिकॉर्डतोड़ मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। इससे पूर्व बजाज फार्म इंद्री में नामांकन सभा का आयोजन किया गया जिसमें विधानसभा क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए रामकुमार कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब मजदूर तबके के लोगों के लिए नई नई योजनाएं चलाकर उनके हित में कार्य किया है। गरीबों को पीएम आवास योजना के अंतर्गत मकान, सौभाग्य योजना के अंतर्गत बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। माता बहनों को उज्जवला गैस योजना के अंतर्गत एलपीजी सिलेंडर का निशुल्क कनेक्शन दिया गया है। भाजपा सरकार की नीतियों का लाभ प्रदेश में कोने-कोने तक पहुंचा है। यही वजह है कि प्रदेश की जनता ने एक बार फिर भाजपा सरकार बनाने का मन बना लिया है।
इस अवसर पर रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को तीसरी बार फिर से लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करें और क्षेत्र में विकास के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें। विधानसभा चुनाव में कुछ ही दिन शेष है। कार्यकर्ताओं को इन दिनों में भाजपा को जिताने के लिए जी तोड़ मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को हरियाणा में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है। भाजपा व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश इस मंत्र पर चलती हैं। कार्यकर्ता खुद को प्रत्याशी समझ कर चुनाव लड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्याशी नहीं, पार्टी चुनाव लड़ती है। व्यक्ति विशेष नहीं कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है कार्यकर्ताओं के बलबूते पर ही चुनाव लड़े जाते हैं। हरियाणा में भाजपा की जीत के लिए कार्य करना है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, मेहर सिंह कलामपुरा, प्रदीप कांबोज, रघुबीर, धर्मपाल शांडिल्य, नरेंद्र गौरसी व सोहन सिंह राणा सहित अन्य मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?