एनडी हिन्दुस्तान
करनाल । जिला नगर योजनाकार सतीश कुमार ने बताया कि गत दिवस निसिंग में गोंदर रोड पर लगभग 9 एकड़ में गणेश राइस मिल में स्थित एक अवैध कॉलोनी के विरुद्ध तोडफ़ोड़ की कार्यवाही की गई, जिसमें 10 डी.पी.सी., सीवरेज नेटवर्क एवं सभी कच्ची सडक़ों को ध्वस्त किया गया।
उन्होंने बताया कि कार्यवाही के दौरान जिला नगर योजनाकार व कार्यालय की टीम मौके पर उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त थाना निसिंग की पुलिस फोर्स व ड्यूटी मजिस्ट्रेट, निसिंग के नायब तहसीलदार भी मौके पर उपस्थित रहे।
जिला नगर योजनाकार ने कहा जिले में अवैध कॉलोनियों व अवैध निर्माणों के विरुद्ध किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी व तोडफ़ोड़ की कार्यवाही जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज करवाये जायेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी में कोई निर्माण नहीं करें अन्यथा कार्यालय द्वारा तोडफ़ोड़ की कार्यवाही को मध्यनजर रखते हुए अवैध निर्माणों के विरूद्ध कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।