एनडी हिन्दुस्तान
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, खेल और कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने आज एमडी पब्लिक स्कूल हरीनगर पलवल में आमजन के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस मौके पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा भारत देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और 140 करोड़ भारतीय आतंकवाद का जड़ मूल से सफाया करने की लड़ाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमले के पीड़ितों को न्याय अवश्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुआ ये हमला, आतंक के सरपरस्तों की हताशा और कायरता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आतंकी और आतंक के आका चाहते हैं, कश्मीर फिर से तबाह हो जाए और इसलिए इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। आतंकवाद के खिलाफ देश की एकता, 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता, हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता, आतंकवाद के खिलाफ हमारी निर्णायक लड़ाई का आधार है। खेल मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा भारत ‘विकसित भारत’ की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 विजन देश की आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक भारत देश को आत्मनिर्भर और समृद्ध अर्थव्यवस्था में बदलने के लिए सरकार का दूरदर्शी विजन है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से आतंकवादियों को जवाब दिया जाएगा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक अवश्य ही विकसित भारत बनेगा।