Home haryana समाज को ऊर्जा देगा भगवान परशुराम जयंती समारोह: बड़ौली

समाज को ऊर्जा देगा भगवान परशुराम जयंती समारोह: बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

सर्व समाज द्वारा जयंती समारोह के संयोजक बनाए गए सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

जिला स्तर पर सर्व समाज की बनेंगी समितियां, मिसाल बनेगा आयोजन

एनडी हिन्दुस्तान

रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आगामी 30 मई को रोहतक के पहरावर में प्रस्तावित भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह से समाज को नई ऊर्जा मिलेगी। इस समारोह को सर्व समाज मिलकर ऐसी मिसाल बनाएगा, जिसकी सराहना प्रदेश ही नहीं देश में भी होगी। उन्होंने सर्व समाज की सहमति से सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के संयोजक बनाने की घोषणा भी की।

रविवार बाद दोपहर डेरा श्री बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज, गौकर्ण तीर्थ के हाल में सर्व समाज की प्रदेश सरकार द्वारा 30 मई को पहरावर में भगवान परशुराम जयंती पर प्रस्तावित राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली व सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा मुख्य तौर पर शामिल हुए। बैठक में प्रदेश भर से विभिन्न समाज के आए प्रधानों ने तीन घण्टे तक चली बैठक में भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह के बारे में अपने विचार रखे। अपने संबोधन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हमें मिलकर जयंती समारोह को इतना भव्य व विशाल बनाना है, जो अपने आप मे मिसाल बने। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जल्द ही जिला स्तर पर कमेटियों का गठन किया जाएगा, जो अपने-अपने जिलों में निमंत्रण देने की रूपरेखा तैयार करेंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने सर्व समाज के आह्वान पर हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा को भगवान परशुराम जयंती समारोह का संयोजक नियुक्त किए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पहलगाम में आतंकवादी हमले में मारे गए 26 निर्दोषों को समर्पित होगा। समारोह के दौरान आतंकवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया जाएगा।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली हमेशा समाज का ध्यान रखते हैं। गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा को हमारे पूर्वजों ने अपने खून, पसीने और मेहनत से सींचा है। आज इस संस्था की पहरावर जमीन पर हरियाणा सरकार भगवान परशुराम जयंती के राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 30 मई को करने जा रही है। हमें मिलकर और सर्व समाज को साथ लेकर इस समारोह को सफल बनाना है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि संस्था के वरिष्ठ सदस्यों व समाज के प्रबुद्धजनों के साथ बैठक करके विभिन्न मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।  उन्होंने कहा कि हर जिले में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रधानों की कमेटी बनाई जाएगी, जो अपने साथियों को जोड़ते हुए आमजन के भगवान परशुराम जयंती में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। बैठक में रोहतक मेयर राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा नेता कैप्टन योगेश बैरागी, भाजपा नेता दीपक निवास हुड्डा, प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की पुत्रवधु आशा शर्मा ने भी संबोधित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?