Home Kurukshetra News खुले में कूड़ा फैला तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएमसी

खुले में कूड़ा फैला तो होगी सख्त कार्रवाई: डीएमसी

by ND HINDUSTAN
0 comment

शहर में 31 मई तक चलेगा सफाई अभियान

पीपली चिडिय़ाघर से लेकर गीताद्वार तक ग्रीन बेल्ट में चलाया सफाई अभियान

सफाई अभियान के दौरान दुकानदारों के काटे चालान

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र। जिला नगर आयुक्त सतेन्द्र सिवाच ने कहा कि सुबह के समय पिपली एरिया में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान डीएमसी पिपली चिडिय़ा घर से गीता द्वार, नया बस स्टैंड, मोहन नगर और कंडा चौक पर जहां सफाई कर्मचारियों से मिले और उन्हें ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने रेहड़ी वालों को कहा कि वे अपने डस्टबीन रखें और नगर परिषद की तरफ से आने वाले टिप्परों में कूड़ा डालें। इस दौरान यदि कोई रेहड़ी या दुकानदार के पास डस्टबिन नहीं मिलता है तो उसका चालान किया जाएगा और सामान भी जब्त करने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि कई बार देखने में आया लोग बाइक या कार में आते हैं और खुले में कूड़ा फेंक कर निकल जाते है। अब ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएमसी सिवाच ने कहा कि जब तक आमजन का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक नगर परिषद थानेसर द्वारा चलाए गए सफाई अभियान के लक्ष्य पूरा नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि जिले की सभी कमेटियों व नगर परिषद में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। ईओ और सचिव स्तर के अधिकारी लगातार फील्ड में रहकर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई के प्रति जागरूक, सफाई कर्मचारियों का सम्मान व स्वच्छता के कार्य में ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी करना सुनिश्चित किया जाएगा। लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक व अन्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। यह टीम लोगों के बीच जाकर उन्हें स्वच्छता का महत्व समझाएंगी। इसके अलावा सफाई कर्मचारियों की टीम घर-घर जाकर पंपलेट के माध्यम से भी गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने के लिए मैसेज दे रही है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान पिपली बस स्टेंड के पास डस्टबिन न रखने पर दो दुकानदारों के चालान भी किए गए। इस मौके पर सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार, राकेश लिपिक,आईईसी एक्सपर्ट वीरेंद्र कुमार भारद्वाज, अनूप सिंह, राजेश कुमार, सफाई दरोगा बनारसी व अशोक कुमार अपनी टीम सहित मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?