Home Kurukshetra News समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में जिला परिषद व पंचायत विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें

समग्र ग्रामीण विकास की दिशा में जिला परिषद व पंचायत विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी प्रीति ने ली ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों की बैठक

संतोषजनक कार्य न करने पर दो एबीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

एनडी हिन्दुस्तान

कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि समग्र ग्रामीण विकास के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के उचित क्रियान्वयन के लिए जिला परिषद, डीडीपीओ, एक्सईएन पंचायती राज व बीडीपीओ कार्यालय आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें। इन विभागों के विभागाध्यक्ष योजनाओं की लगातार मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सरपंच गंभीरता से कार्य करें। यदि कोई सरपंच लापरवाही बरतता है तो उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाए। डीसी ने काम में लपरवाही बरतने पर दो एबीपीओ को नोटिस जारी करने के भी निर्देश दिए।

           डीसी प्रीति ने जिले में ग्रामीण विकास के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की समीक्षा बैठक में उक्त आदेश जारी किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और गुणवत्ता के साथ समझौता न किया जाए। मनरेगा के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को काम दिया जाए और सभी की हाजरी शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए। इससे एक ओर ग्रामीण क्षेत्र में विकास कार्य होगा, वहीं दूसरी ओर मनरेगा के तहत आजीविका मिलेगी।

          उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बीडीपीओ एसईपीओ को भी साथ लें और कार्य को गंभीरता से करवाएं। विकास कार्याे का लगातार निरीक्षण करें। अमृत सरोवर में के तहत तालाबों का निरीक्षण कर लंबित कार्य को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने सांसद निधि योजना के तहत बनने वाले जिम सहित अन्य कार्याें को समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत गंभीरता से कार्य करने के आदेश जारी किए और तथ्यों का प्रस्तुतीकरण यथार्थ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जिनको पहली किश्त जारी की जा चुकी है, तो उनकी दूसरी किस्त में देरी नहीं होनी चाहिए।

           उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की समीक्षा करते हुए कहा कि सरपंच सफाई कार्य की निगरानी करे। बीडीपीओ, डीडीपीओ गांवों में साफ-सफाई का औचक निरीक्षण करते रहें। इस कार्य में कोताही सहन नहीं होगी। बीडीपीओ गंभीरता से कार्य करें। यदि कोई सरपंच साफ-सफाई करवाने के कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसे नोटिस जारी करें। उन्होंने बीडीपीओ को निर्देश देते हुए कहा कि बीडीपीओ सिंचाई विभाग की ड्रेनों की सफाई की जल्द से जल्द रिपोर्ट दें। ठोस कचरा प्रबंधन योजना को लेकर जमीनी स्तर पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही विधायक आदर्श ग्राम योजना, स्वर्ण जयंती खंड उत्थान योजना, प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम, गोबरधन, जनसंवाद, सीएम विंडो, ई-लाइब्रेरी, महिला संस्कृति केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर हुए कार्याें की समीक्षा की। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ सुरेश राविश, डिप्टी सीईओ रितू लाठर, डीडीपीओ कंवर दमन, कार्यकारी अधिकारी नारायणदत्त के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?