करनाल की धरा पर शंखनाद हुआ स्वदेशी सुरक्षा और संकल्प अभियान का
एनडी हिन्दुस्तान
करनाल । स्वदेशी जागरण के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार ने कहा है कि आज देश आर्थिक विश्व युद्ध का सामना कररहा हैं। इस महासमर में जीत के लिए हर परिवार को स्वदेशी परिवार और हर युवा को स्वयं उद्यामी और स्वबलंबी होना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी के लिए हर व्यक्ब्ति कों पांच संकल्प लेना जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि हम विदेशी प्रेम के कारण अपने देश की स्वतंत्रता को खतरे मेें डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अमरीका चायना और टर्की हमें आंख दिखा रहे हैं। चायना हमसे अरबों डालर हमाता है इस पैसे का प्रयोग हमारे खिलाफ करता है। उन्होंने कहा कि आज देश में स्वदेशी जागरण के तहत गांव गांव घर घर तक पहुंचने की जरूरत है। उन्होंने आज करनाल की धरती पर प्रदेश व्यापी स्व्देशी सुरक्षा स्वालंबन अभियान का शंखनाद किया। इस अवसर पर हरियाणा चैंवर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सतीश कुमार जी ने प्रदेश भर से आए उद्यामियों व्यापारियों को स्वदेशी को अपनाने के लिए संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में विदेशी प्रेम आफत बन कर मिल गया हैैं। हमारी सुबह से लेकर रात तक विदेशी उत्पाद से होती ळैं। यदि हम रोजमर्रा के जीवन में स्वदेशी को अपना सके तो हम देश को आर्थिक मौर्चे पर विजय दिलवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश भर में गांव मोहल्ला स्तर पर विदेशी भगाओ स्वदेशी अपनाओ का अभियान चलाएंगे। इसके रहते विदेशी सामान की होली जलाई जाएगी। इस अवसर पर सोनीपत के मेयर राजीव जैन अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गग, चैबर आफ कामर्स के प्रधान सुशील जैन,कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय के वीसी सोमनाथ सचदेवा, हरियाणा तकनीकी शिक्षा के सचिव राजेश गोयल,अग्रवाल वैश्य समाज के अभिषेक गर्ग , विजय सेतिया,जीएस मनंचदा सतीश चावला सुरेश पुरीहरियाणा चैंबर आफ कामर्स के सचिव हरमीत सिह हैप्पी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर प्रदेश भर से आए प्रतिनिधियों ने इस अभियान को लेकर मंथन किया। कार्यक्रम में श्ऱुति काम्बोज, प्रीत मुटरेजा, सुनीता,अनाज मंडी के चेयरमैन विजेंद्र कुमार गुप्ता, राज कुमार सिंगला,सहित तमाम उद्यामी मौजूद थे।