Home Kurukshetra News थानेसर हल्का का विकास होगा तीन गुणा तेज गति के साथ–साहिल सुधा

थानेसर हल्का का विकास होगा तीन गुणा तेज गति के साथ–साहिल सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

सुशांत सिटी की वर्षों पुरानी बिजली की समस्या का समाधान करने तथा बिजली कनैक्शन का किया शुभारंभ

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र ।   भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा ने कहा कि हम सभी को मिलकर थानेसर के विकास की गति को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। सरकार की नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के प्रयासों से पिछले 10 वर्षों में थानेसर हल्का में हर क्षेत्र का विकास हुआ है। भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा के प्रयासों से सुशांत सिटी की वर्षों पुरानी बिजली की समस्या का समाधान करने तथा बिजली कनैक्शन का शुभारंभ करने उपरांत बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। अब हरियाणा सुरक्षित, लोगों के हितों को सर्वोपरि रखने वाला, तीव्र गति से विकसित होने वाला राज्य बन रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व हरियाणा की जनहितैषी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। पात्र व्यक्तियों को चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि सरकार उनके हितों का पूरा ख्याल रख रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा का विकास तेज गति से हो रहा है। प्रदेश में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे  आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिली  है। ट्रिपल इंजन की सरकार तीन गुना तेजी से काम करके देश व प्रदेश में विकास कार्यों में बढ़ोतरी करेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?