भोलेनाथ की शरण में जीवन के हर कष्ट से मुक्ति मिलती है
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र। भगवान शिव के परम भक्त ऋषि मारकंडेय की स्थली पर सावन महीने में संत महापुरुषों के साथ अखिल भारतीय श्री मारकंडेय जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी के मार्गदर्शन में निरंतर सावन पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक किया जा जा रहा है। सावन पूजन के लिए श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। रविवार को यजमान विजय बतरा, सुनील खुराना, आनंदिता खुराना, हरबंस, कुंदन लाल व पप्पू शर्मा इत्यादि ने सावन पूजन करवाया। पूजन के साथ पार्थिव शिवलिंग पर अभिषेक कर पार्थिव शिवलिंग को मारकंडा नदी में विसर्जित किया गया। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि सावन पूजन एवं पार्थिव शिवलिंग अभिषेक से भगवान शिव की कृपा तथा आशीर्वाद मिलता है। सावन में भोलेनाथ के साथ साथ माता पार्वती की पूजा करने का भी विधान है। भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों हर मनोकामना पूरी होती हैं। इस अवसर पर स्वामी संतोषानंद, स्वामी रामनाथ पुरी, स्वामी अमरनाथ, बिल्लू पुजारी, आकाश पुरी, नाजर सिंह, सुक्खा सिंह, रेणु बाला व ज्योति इत्यादि ने भी पूजन किया।