Home Kurukshetra News मीडिया स्टार्टअप से  संस्थान के छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगेः डॉ. वीरेन्द्र पाल

मीडिया स्टार्टअप से  संस्थान के छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगेः डॉ. वीरेन्द्र पाल

by ND HINDUSTAN
0 comment

हवन यज्ञ से मीडिया संस्थान के नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र  जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के एलुमनी ने अपने क्षेत्रों में स्टार्टअप शुरू कर मुकाम हासिल किया है। उनके अनुभव मीडिया संस्थान के छात्रों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे। जीवन में सफलता के लिए ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। युवाओं में कौशल विकास कर ही उन्हें रोजगार युक्त किया जा सकता है। यह उद्गार कुवि कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित दो दिवसीय नूतन छात्र अभिनंदन समारोह का उद्घाटन करते हुए व प्रथम दिन आयोजित हवन यज्ञ कार्यक्रम में व्यक्त किए। इससे पहले कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. दिनेश कुमार, डीन प्रो. नीलम ढांडा तथा अम्बेडकर केन्द्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने संस्थान के प्रांगण में पौधारोपण किया।
डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि स्टार्टअप के माध्यम से विकास की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता आविष्कार की जननी है। देश में हजारो समस्याएं हैं तथा इन समस्याओं का समाधान स्टार्टअप में निहित है। उन्होंने कहा कि संस्थान के छह पूर्व विद्यार्थियों ने अपने स्टार्ट-अप से साबित कर दिया है कि संस्थान और विश्वविद्यालय अपने उद्देश्यों की पूर्ति बखूबी कर रहा है।
अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा का ए-प्लस-प्लस ग्रेड प्राप्त करने वाला विश्वविद्यालय है। मीडिया के क्षेत्र में कुवि का महत्वपूर्ण योगदान हैं। यहां के छात्र अपने मेहनत के बल पर नए आयाम स्थापित कर रहे हैं हम उनका यहां स्वागत करते हैं।
कुवि डॉ. अम्बेडकर केन्द्र के निदेशक डॉ. प्रीतम सिंह ने कहा कि छात्रों में संस्कार एवं राष्ट्रीय भावना का समावेश होना जरूरी है। मानवीय मूल्य समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इन्हें मानव जीवन को बेहतर बनाने का आधार माना जाता है। जीवन में सही मूल्यों वाले व्यक्ति समाज और राष्ट्र के विकास के आधार स्तंभ बनेंगे।
डीन फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट प्रो. नीलम ढांडा ने कहा कि हवन यज्ञ से सत्र की शुरुआत कर मीडिया संस्थान ने छात्रों में नए संस्कार व ऊर्जा भरने का सफल प्रयास किया है।
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने सभी का स्वागत किया व प्रदर्शनी के बारे में विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी। इसके साथ ही सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विभाग की शिक्षिका रोमा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर डॉ. धर्मवीर सिंह, प्रो. विवेक चावला, डॉ. अजायब सिंह, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. ज्ञान सिंह चहल, डॉ. मधुदीप सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर रोमा सिंह, डॉ. आबिद अली, डॉ. अभिनव, डॉ. तपेश किरण, डॉ. रोशन मस्ताना, गौरव कुमार, राकेश कुमार, सचिन कुमार, अमित कुमार, राहुल अरोड़ा, प्रीति, नीतिन चावला, सुनिता, रितु, डॉ. प्रदीप, अपर्णा, कंचन शर्मा, मोनिका, डॉ. सतीश राणा, जितेंद्र रोहिल्ला, कंवरदीप शर्मा के साथ विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

संस्थान के एलुमनी एन्टरप्रेन्योर छात्रों को किया सम्मानित

मीडिया संस्थान में नूतन छात्र अभिनंदन समारोह के उद्घाटन अवसर पर विभाग के जिन छात्रों ने एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से रोजगार के नवीन अवसर दूसरे छात्रों के लिए उपलब्ध करवाएं हैं उन सभी को विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले पूर्व छात्रों में हरसिमन सिंह, दीपक श्योरान, मोहित, ज्योतशिखा, मनीष शर्मा, रविन्द्र बेनीवाल शामिल हैं।

मीडिया संस्थान की उपलब्धियों एवं प्रगति की लगी प्रदर्शनी

नूतन छात्र अभिनंदन समारोह के अवसर पर मीडिया संस्थान में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान की उपलब्धियों एवं प्रगति को प्रदर्शित किया गया।  इसके साथ ही कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने मीडिया संस्थान के गतिविधि कैलेंडर को भी जारी किया।

कुवि वाणिज्य विभाग के 20  छात्रों ने उत्तीर्ण की यूजीसी-नेट परीक्षा
कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त।
 कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के 20  छात्रों (एम.कॉम) ने जून 2025 में आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है। इस उपलब्धि के लिए कुवि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि यह उपलब्धि विभाग के उत्कृष्ट शिक्षण वातावरण, विद्यार्थियों की कठिन मेहनत एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। यह सफलता न केवल विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।  

विभागाध्यक्ष प्रो.  महाबीर नरवाल ने सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी और उनकी कड़ी मेहनत, लगन तथा शिक्षकों द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विभाग की उस दृष्टि को सशक्त करती है जिसमें भविष्य के शिक्षक, शोधकर्ता  तैयार किए जाते हैं, तथा  विश्वास जताया कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।
उन्होंने बताया कि सत्र 2021-2023 से उत्तीर्ण छात्रों में वर्षा, मनिषा देवी और स्वाति (पुत्री बलकार सिंह) शामिल हैं। सत्र 2022-2024 से सफल छात्रों में सोनिया (पुत्री सावर सिंह), राहुल, सुनीता रानी, प्रीति कुमारी (पुत्री सुभाष चंद), मधु शर्मा, कोमल (पुत्री महेन्दर सिंह), ऋतु (पुत्री नरेश) और मंजिल रानी शामिल हैं। वहीं सत्र 2023-2025 से साहिल सैनी, संजना, प्रीति (पुत्री बिजेन्दर), खुशी (पुत्री इन्दरजीत कुमार), खुशी (पुत्री नरेंद्र), लक्षिता (पुत्री प्रवीन सिंह), रेनू बाला, रक्षा भाटिया और सत्र 2024-2026 से तुषार शर्मा शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?