एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के फैक्लटी डवलेपमेंट सेल की ओर से हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्र्राम का आयोजन किया गया। अंबाला सिटी स्थित मोदी केयर कंसल्टेंट से आई टीम ने कॉलेज के टीचर्स के स्वास्थ्य की जांच की। साथ ही उन्हें विभिन्न उपायों के बारे में बताया। कॉलेज की कार्यवाहक प्रिंसिपल डॉ सुरिंद्र कौर व कनवीनर डॉ मीनाक्षी सैनी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम के दौरान डॉ सुनीता कौशिक व डॉ रीटा सिंह ने को-ओर्डिनेटर की भूमिका अदा की।
मोदी केयर की डायरेक्टर वंदना मेहता व सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर निशा शर्मा ने मशीन के जरिए टीचर्स की उम्र व लंबाई के आधार पर शरीर का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने प्रत्येक टीचर की हेल्थ की रिपोर्ट तैयार की। जिसके आधार पर सीनियर न्यूट्रिशियन एक्सपर्ट चिराग सूद ने टीचर्स को बॉडी फैट, बॉडी एज, बीएमआर, बीएमआई सहित अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने बताया कि थोडी सी देखभाल व सजगता के जरिए हम विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि एक उम्र के बाद बॉडी का इंटरनल व एक्सटर्नल फैट बढना शुरू हो जाता है। जिन्हें नियमित व्यायाम व आयुर्वेदिक के जरिए जड से खतम किया जा सकता है। डॉ सुरिंद्र कौर ने कहा कि इस तरह के हेल्थ अवेयरनेस कैंप से सभी में जागरूकता बढती है। आज के भागदौड वाले समय में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना जरूरी हैै। डॉ मीनाक्षी सैनी ने कहा कि टीम ने बहुत अच्छे से निरीक्षण किया। जिससे टीचर्स में हेल्थ अवेयरनेस बढी है।