रादौर क्षेत्र में गांवों की पगडंडियों पर सुबह की सैर करते हुए आम जनता की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं नेपाल सिंह राणा
एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर । हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा के सुपुत्र वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा द्वारा सुबह रादौर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम वासियों के साथ सैर करते हुए एक देश, एक चुनाव पर चर्चा की गई। सभी ग्रामवासियों ने इस विचार पर समर्थन किया। गांव के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। गांव को साफ-सुथरा और आत्मनिर्भर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा ने बताया कि एक देश एक चुनाव के अंतर्गत पूरे देश में इक_े चुनाव होने से बार-बार लगने वाली चुनाव आचार संहिता नहीं लगेगी, बार-बार चुनावों पर होने वाला अत्यधिक खर्च भी बचेगा और भारत देश ज्यादा मजबूती के साथ विकास पथ पर और आगे बढ़ेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता नेपाल सिंह राणा सुबह की सैर पर ग्रामीणों से मिलते-जुलते हुए उनका हालचाल पूछते हैं व उनके द्वारा बताई गई समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाते हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कपिल मनीष गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विरेन्द्र मुंजाल, वरिष्ठ भाजपा नेता रूपिन्द्र मल्ली, युवा नेता पुष्पेंद्र गुर्जर, चरणजीत सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।