Home Ambala News कांग्रेस का कोई संगठन नहीं न ही कोई नेता, विधायक दल का नेता न चुना जाना यह दर्शाता है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

कांग्रेस का कोई संगठन नहीं न ही कोई नेता, विधायक दल का नेता न चुना जाना यह दर्शाता है : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment

अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज

कोई न कोई व्यापारिक घराना राहुल गांधी को को स्पांसर कर रहा है तभी यह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं : अनिल विज

अमेरिका टैरिफ लगने पर मंत्री अनिल विज बोले, “कूटनीतिक स्तर पर भारत व अमेरिका सरकार बात कर रही है”

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने विधानसभा गठन के 10 महीने बीत जाने के बावजूद भी कांग्रेस द्वारा विधायक दल का नेता नहीं चुने जाने पर कांग्रेस पर तंज कसा है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही नहीं है। कांग्रेस का कोई संगठन नहीं है, कांग्रेस का कोई नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी में कोई किसी की मानता नहीं है, ये कई महीने बाद भी विधायक दल का नेता न चुना जाना दर्शाता है।

अच्छी बात है विस सत्र में विपक्ष मुद्दे उठाए, मगर चिंता तब होती है जब ये वहां हाजिरी लगाकर आ जाते हैं : मंत्री अनिल विज

आगामी विधानसभा सत्र पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कानून-व्यवस्था, महंगाई और बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे उठाएंगे जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि अच्छी बात है कि विपक्ष मुद्दों को उठाए ताकि हम मुद्दों का जवाब दें। लेकिन चिंता तो तब हो जाती है जब ये वहां जाकर हाजिरी लगाकर आ जाते हैं। ये वहां पर जाएं बैठें और बोलें अच्छी बात है।

कोई न कोई व्यापारिक घराना राहुल गांधी को को स्पांसर कर रहा है तभी यह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं : अनिल विज

राहुल गांधी ने कहा है कि मोदी और अमेरिका की जो दोस्ती है केवल अदानी को बचाने के लिए किया जा रहा है ताकि विदेशों में चलने वाले मुकदमो से बचाए जा सके जिस पर अनिल विज प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अदानी फोबिया हो गया है। शायद ही कोई ऐसा दिन होगा जिस दिन नहीं हो अदानी का नाम न लेते हो। मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनको ऐसा लगता है कि देश के कुछ बड़े व्यापारिक घरानों के कहने से यह कैंपेन चलाई जा रही है। कोई ना कोई व्यापारिक घराना इनको स्पॉन्सर कर रहा है इसलिए वह हर चीज के लिए अदानी को दोषी ठहराते हैं।

अमेरिका टैरिफ लगने पर मंत्री अनिल विज बोले, “कूटनीतिक स्तर पर भारत व अमेरिका सरकार बात कर रही है”

ट्रंप ने भारतीय दवाओं पर 250% टैरिफ लगाने की बात कही है। इसे लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कूटनीतिक स्तर पर हमारी सरकार और अमेरिका की सरकार के साथ बात चल रही है। देश के हित में जो फैसले होंगे उम्मीद है सरकार वो करवाने में कामयाब हो

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?