Home Karnal news वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही आज हम सभी खुली हवा में ले रहें सांस : जगमोहन आनंद

वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही आज हम सभी खुली हवा में ले रहें सांस : जगमोहन आनंद

by ND HINDUSTAN
0 comment

उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में विधायक जगमोहन आनंद ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

एनडी हिन्दुस्तान

घरौंडा/ करनाल। 
 79वां उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह घरौंडा की नई अनाज मंडी के प्रांगण में जोश, उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड कमांडर अजय पाल के नेतृत्व में हरियाणा पुलिस, राजकीय कॉलेज ज्ञानपुरा, सेंचुरी स्कूल, राजकीय मॉडल स्कूल घरौंडा की एनसीसी टुकडिय़ों, आर्य सीनियर सेकंडरी स्कूल की एनसीसी(एयर विंग) और महाराणा प्रताप स्कूल की टुकड़ी और आरएसलएस स्कूल कालरों की बैंड टुकड़ी ने शानदार मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मंच संचालन हरिओम शर्मा व शिक्षिका नीलम ने किया।

इस अवसर पर विधायक जगमोहन आनंद ने सभी उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने देश की सीमाओं पर तैनात उन वीर सैनिकों को विशेष रूप से नमन किया, जो विपरीत परिस्थितियों में भी तिरंगे की शान को बनाए रखे हुए हैं। इन वीर जवानों के बलिदान की बदौलत ही आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश तिरंगामय हो गया है। हर गली, हर घर तिरंगे के रंगों से सजा है और हर कोने में देशभक्ति की गूंज सुनाई दे रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगे को हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है।

विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि सरकार ने हमेशा शहीदों के परिवारों के सम्मान और कल्याण को अपनी पहली प्राथमिकता दी है। जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, उनके एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले देश के नव निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। सरकार द्वारा गरीबों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। इन योजनाओं से समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति में ही नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के रूप में भी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। 11 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 14वें स्थान पर थी, वो आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर हम तेजी से अग्रसर हैं। प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के 4 स्तंभ बताए हैं, जिनमें युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब शामिल हैं। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इन स्तंभों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट की सभी टुकडिय़ों व संास्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाली टीमों को ट्राफी देकर सम्मानित भी किया।

ये रहे मौजूद  
एसडीएम राजेश कुमार सोनी, डीएसपी मनोज कुमार, नायब तहसीलदार अरविंद यादव, नपा चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता, ,बीईओ रविंद्र कुमार, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़, नपा सचिव रवि प्रकाश शर्मा, एसएमओ डॉ. मनीष कुमार, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य परमजीत कौर, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रधानाचार्य इंद्रजीत कालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इन स्कूलों द्वारा दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
स्वतंत्रता दिवस समारोह में पार्थ पब्लिक स्कूल, मून स्टार स्कूल, एम.आई.पीएस. स्कूल, यूनिवर्सल अकादमी, केडीएम स्कूल, महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

इन्हें किया गया सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें डीपीई कुलदीप शर्मा, एचटी अल्का, टीजीटी जोगिंद्र सिंह, एएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह व डॉ. अर्चना, नरेश कुमार, एचएमओ डॉ. विनोद कुमार गुप्ता,  इएमटी रणबीर, आशा वर्कर रूचि, एसआई मनजीत कुमार, एचसी कृष्ण कुमार, सीटी अमित त्यागी, एएलएम मोहम्मद ताहिर व जगदीश, एक् शन रिक्कोडर विकास मान, एडब्ल्यूबीएन मनजीत सिंह, निशा, डीईओ संदीप कुमार, सीओ गुलशन कुमार, बेलदार निधि, चालक ईश्वर सिंह, एएलएम कुदीप चौहान, रवि, पवन धीमान, हरमीत कौर, जेई निशांत राणा, नरेंद्र चावला, सुखबीर कानूनगो, एचसी ऊस्म, एचसी कुलदीप शामिल है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?