Home International News जीसीपीए संस्था पहल से ध्रुव तारा बन चमक गई ईरानी बाला तारा घाहरेमानी

जीसीपीए संस्था पहल से ध्रुव तारा बन चमक गई ईरानी बाला तारा घाहरेमानी

by ND HINDUSTAN
0 comment

संतूर पर थिरकती तारा की अंगुलियों से राष्ट्रगान जन गण मन की धुन कर देती है मंत्रमुग्ध

12 वर्षीया तारा घाहरेमानी की वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखो लोगअभिषेक सिंह

विश्व की विचित्र बाल प्रतिभाओं को दुनिया के लोगों के सामने लाने के लिये प्रयासरत है जीसीपीए

ग्लोबल प्रडोजी अवार्ड्स भारत के ही, अभिषेक सिंह,(मैंगो) प्रशांत पांडे, एवं डाक्टर अब्दुल गनी द्वारा किया गया है शुरू

न्यूज डेक्स वर्ल्ड

दिल्ली,1 फरवरी। ईरान से आईं 12 वर्षीया तारा की अंगुलियां जब संतूर पर चलती है,तो उससे निकली धुन बरबस किसी को भी मोह लेती है। यकीनन इसे सुपर से भी ऊपर कहा जा सकता है। विशेषकर ये धुन भारतीयों और जिनके दिल में भारत बसता है,उन्हें खूब भा रही हैं,क्योंकि तारा अपने संतूर वादन कर राष्ट्रगान जन गण मन को जिस कौशल से प्रस्तुत करती हैं,उसने सुनकर इस नन्हीं बच्ची की कला को देख कोई भी मंत्रमुग्ध हो सकता है। यही कारण है कि पिछले चार दिनों में तारा की संतूर वादन वाली वीडियो इंटरनेट पर छाई हुई है। करीब लाखों लोग देख चुके हैं। भारत को इस प्रतिभा से रूबरू कराने का श्रेय जाता है ग्लोबल चाइल्ज परोडिजी संगठन को। यह संगठन विश्वभर की उन विचित्र बाल प्रतिभाओं को दुनिया से रूबरू कराने के लिये प्रयासरत है और संगठन की पहल पर ही भारत में तारा का आगमन हुआ। पिछले वर्ष इस संगठन के निमंत्रण पर तारा अपनी माता फतिहमा और पिता मोहमडरेजा के साथ ईरान से दिल्ली पहुंचीं थी। यहां नोबल अवार्ड विजेता कैलाश सत्यार्थी द्वारा जहां कई प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया था,वहीं इनमें से एक प्रतिभा ईरानी बाला तारा भी शामिल रहीं। तारा अपने माता-पिता की इकलौती संतान है।

संगठन को लीड कर रहे अभिषेक सिंह के मुताबिक ग्लोबल चाइल्ड परोडिजी अवार्डस दुनिया की पहली और एकमात्र ऐसी संस्था है, जो हर साल दुनिया भर से 100 प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी प्रतिभा और उनके कार्य के लिए सम्मानित करती है। संस्था द्वारा 15 वर्ष की आयु तक के बच्चों को पहचान दिलाने के लिए काम कर रही है। GCPA एक वैश्विक मंच की तरह कार्य करता है। काबिलेगौर है कि ग्लोबल प्रडोजी अवार्ड्स भारत के ही, अभिषेक सिंह,(मैंगो) प्रशांत पांडे, एवं डाक्टर अब्दुल गनी द्वारा शुरू किया गया है। हर साल अवार्ड्स प्राप्त करने वाले 100 प्रतिभाशाली, बच्चे ग्लोबल चाइल्ड परडोजी वार्षिक पुस्तक में भी चित्रित होते हैं।

अवार्ड्स का उद्देश्य विभिन्न विधाओं में जैसे कला, संगीत, नृत्य,लेखन,माडलिग,अभिनय, विज्ञान,और खेल आदि में प्रतिभावानो को, आगे ले जाने का मंच दिलाने और पहचान दिलाने का एक प्रयास हैआगामी अवार्ड्स समारोह दुबई में होगा संगठन अगले वर्षों में दुनिया के कई देशों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने के लिये पूरा रोडमैप तैयार कर रहा है। इस कार्य में उन लोगों का भी सहयोग लिया जा सकता है,जोकि पहले से इस तरह की गतिविधियों को अलग अलग मंचों पर क्षेत्रीय स्तर पर उभारने का कार्य कर रहे हैं। बहरहाल जीसीपीए संस्था की पहल का ध्रुव तारा ईरान वासी तारा घाहरेमानी साबित हुई हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?