एनडी हिन्दुस्तान
यमुनानगर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज जनता के दिल में रहते है और इसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यमुनानगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन देखने को मिला।
आज 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री अनिल विज यमुनानगर में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के उपरांत यमुनानगर में अलग-अलग स्थानों पर उनके चाहने वालों ने अपने आवास पर कार्यक्रम रखे जहां मंत्री अनिल विज पहुंचे। उनके पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने के लिए पहुंचे और एक समय तो ऐसा आ गया जब उनके साथ सेल्फी या फोटो खिंचाने के लिए लोगों में होड़ लग गई।
मंत्री अनिल विज ने अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करते हुए उनके साथ फोटो खिंचाई और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। मंत्री अनिल विज का आज यमुनानगर की मेयर सुमन बहमनी, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष संजीव गोंधी, वरिष्ठ पत्रकार नरेश उप्पल, भाजपा पार्षद भानू राणा ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ जोरदार स्वागत किया जहां बड़ी संख्या में कार्यक्रम व आमजन मौजूद रहा।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यमुनानगर में भाजपा नेता राकेश त्यागी के निवास पर भी पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान विधायक घनश्यामदास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा सहित कई पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद रहे।