Home Karnal news हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 हुआ शुरू, हर मौहल्ला, हरी गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान रखी थीम- डॉ. वैशाली शर्मा

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 हुआ शुरू, हर मौहल्ला, हरी गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान रखी थीम- डॉ. वैशाली शर्मा

by ND HINDUSTAN
0 comment

11 सप्ताह चलेगा अभियान, 11 प्रमुख गतिविधियों के तहत किए जाएंगे कार्य

निगमायुक्त ने सफाई अधिकारियों व दरौगाओं के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश   

एनडी हिन्दुस्तान

करनाल ।  स्वच्छता को लेकर देशभर में हरियाणा प्रदेश की अलग पहचान बने, इसे लेकर प्रदेश सरकार की ओर से हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान-2025 शुरू किया गया है। यह अभियान 24 अगस्त से शुरू होकर 7 नवंबर 2025 यानि 11 सप्ताह तक चलेगा। अभियान की मुख्य थीम  हर मौहल्ला, हरी गली, हर मकान-स्वच्छ हरियाणा की पहचान रखी गई है। इस अभियान में करनाल शहर प्रथम स्थान पर आए, इसे लेकर नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने निगम कार्यालय के सभागार में सफाई अधिकारियों, कर्मचारियों एवं दरौगाओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर उचित दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेन्द्र चोपड़ा तथा जोन इंचार्ज मौजूद रहे।  
यह रहेगी अभियान की रूपरेखा- बैठक में 11 सप्ताह तक चलने वाले अभियान की पावर पाँयट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से रूपरेखा बताई गई। इसमें 11 अलग-अलग थीम व प्रमुख गतिविधियां निर्धारित की गई है, जिन पर कार्य किए जाने हैं। इनमें स्वच्छता संकल्प, सार्वजनिक स्थान और बुनियादी ढंाचा की साफ-सफाई व मरम्मत, जन भागीदारी और जागरूकता, हरा-भरा और स्वच्छ हरियाणा, जल निकायों की सफाई, सफाई मित्र सम्मान अभियान, स्वच्छ सडक़े-स्वस्थ भोजन व स्वच्छ बाजार अभियान, आवारा पशुओं को स्थानांतरित और सार्वजनिक स्वच्छता अभियान, स्वच्छता संदेश, स्वच्छता उत्सव अभियान तथा भव्य स्वच्छता पुरस्कार और मान्यता दिवस जैसी थीम निर्धारित की गई हैं।
                  निगमायुक्त ने कहा कि 11 सप्ताह के अभियान में शहर के प्रत्येक सरकारी विभाग, कार्यालय, संस्थान व बैंक तथा निजी कार्यालय भी बढ़-चढ़ हिस्सा लें और अपने कार्यालय में विशेष सफाई अभियान चलाएं। इसके साथ-साथ सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय को जीरो वेस्ट कार्यालय बनाकर इसकी घोषणा करेंगे। उन्होंने जोन इंचार्ज व दरौगाओं को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र व बीट में गंदगी न दिखाई दे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। दरौगा अपनी बीट को मॉडल बीट बनाएं, जिसमें निगरानी के साथ-साथ नागरिकों में जागरूकता व उनका सहयोग लिया जाए। बीट को एकल प्रयोग प्लास्टिक मुक्त किया जाए।
                  उन्होंने निर्देश दिए कि जन जागरूकता को लेकर मासकोट यानि शुभंकर बनाया जाए। नुक्कड नाटक आयोजित करें। निवासी कल्याण संघ, गैर सरकारी संगठनों व मार्किट एसोसिएशन का सहयोग लिया जाए। वेस्ट से निर्मित वस्तुएं बनाकर पार्कों या चौक-चौराहों में लगाई जाएं। मुख्य चौक-चौराहों में विभिन्न स्वच्छता स्लोगन दर्शाएं जाएं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य नागरिकों के व्यवहार में बदलाव लाएंगे, जिससे वह स्वच्छता को अपनाकर रखेंगे। स्वच्छ हरियाणा एप व स्वच्छता पोर्टल पर आई शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए। नागरिकों के साथ बेहतर संवाद बनाकर रखें। जोन इंचार्ज मार्केट क्षेत्र विशेषकर फास्ट-फूड रेहडिय़ों व दुकानदारों की रोजाना चेकिंग करें, ताकि वह साफ-सफाई बनाकर रखें। प्रत्येक रेहड़ी के पास हरा व नीला, दो डस्टबिन अवश्य होने चाहिएं।
                 बैठक में विडियो काँफ्रैंस से जुड़े नपा सचिवों व अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिए कि वह अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें और अपनी नगर पालिका को स्वच्छता में श्रेष्ठï बनाएं। उन्होंने उप निगम आयुक्त अभय सिंह को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक सप्ताह नगर पालिका का निरीक्षण करें। उन्होंने सिटी टीम लीडर अजय कुमार, आई.ई.सी. एक्पर्ट विनोद दहिया व लिपिक अंकित को निर्देश दिए कि निदेशालय शहरी स्थानीय निकाय की ओर से जो रिपोर्टिंग फोर्मेट जारी किया गया है, उसे रोजाना समय से भरकर निदेशालय भेजा जाए।
                 उन्होंने दरौगाओं का यह कहकर मान बढ़ाया कि उनके द्वारा करवाया जाने वाला सफाई कार्य अच्छा है, परंतु अब प्रतियोगिता उच्च स्तरीय हो गई है, जिसमें हमें ओर अधिक मेहनत व लग्न से सफाई व्यवस्था बनाने तथा नए कार्य करने की जरूरत है, ताकि हमारा शहर इस अभियान में नम्बर वन बन सके। इस पर सभी दरौगाओं ने हाथ ऊपर उठाकर निगमायुक्त को आश्वस्त करते कहा कि वह पूरी मेहनत, लग्न व ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे और अपने शहर को नम्बर एक पर लाएंगे।  
                 अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार ने कहा कि सभी दरौगा अभियान के दौरान रोजाना की जाने वाली गतिविधि की पहले व बाद की फोटो अवश्य लें, ताकि बीट अनुसार रिकॉर्ड तैयार किया जा सके। उन्होंने कहा कि जो दरौगा अपनी बीट को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठï बनाएगा और उसे एकल प्रयोग प्लास्टिक से मुक्त करेगा, उसे प्रशंसा प्रमाण पत्र तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतिम चरण में निदेशालय द्वारा गठित टीम शहर का दौरा कर मूल्यांकन करेंगी, जिसके आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे।    

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?